,

Goa: लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में पकड़े गए, हथकड़ी लगे हाथों और पासपोर्ट सहित तस्वीरें जारी; 24 घंटे में भारत लाए जाने की तैयारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

Goa: बिर्च नाइट क्लब में लगी भीषण आग के पांचवें दिन मामले ने नया मोड़ ले लिया है। क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को गुरुवार को थाईलैंड पुलिस ने हिरासत में ले लिया। थाईलैंड अधिकारियों ने दोनों की तस्वीरें भी जारी कीं, जिनमें वे हथकड़ी लगे हाथों में पासपोर्ट पकड़े दिखाई दे रहे हैं। यह गिरफ्तारी भारत की अपील पर की गई है, क्योंकि दोनों भाई घटना के तुरंत बाद देश छोड़कर भाग गए थे।

भारतीय टीम थाईलैंड रवाना

सूत्रों के अनुसार, भारत से एक विशेष टीम थाईलैंड पहुंच चुकी है और अनुमान है कि 24 घंटे के भीतर दोनों को भारत वापस लाया जाएगा। भारत आने के बाद गोवा पुलिस लूथरा ब्रदर्स को अपनी हिरासत में ले सकती है, क्योंकि उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या और गंभीर लापरवाही का मामला दर्ज है।

6 दिसंबर की रात की त्रासदी

6 दिसंबर की रात बिर्च नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हुई थी। आग ऊपर लगे इलेक्ट्रिक पटाखों से फैली, जिसके बाद धुआँ पूरे क्लब में भर गया और लोग दम घुटने से बेहोश होने लगे। उस समय क्लब में नीचे पार्टी चल रही थी और किसी को ऊपर के आग फैलने का अंदाजा नहीं था। मौके पर मौजूद फायर टीम ने काफी कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई।

घटना के दौरान ही टिकट बुक कर भागे

जांच एजेंसियों ने खुलासा किया कि लूथरा ब्रदर्स ने क्लब में आग बुझाने के प्रयास जारी रहते ही अपने विदेश जाने की तैयारी शुरू कर दी थी। दोनों ने 6 से 7 दिसंबर की रात ठीक 1 बजकर 17 मिनट पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से थाईलैंड के लिए टिकट बुक किए और सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली से फुकेट के लिए फ्लाइट पकड़ ली।

इंटरपोल ने जारी किया नोटिस

गोवा पुलिस ने विदेश मंत्रालय और केंद्रीय एजेंसियों की मदद से इंटरपोल को दोनों भाइयों की गिरफ्तारी के लिए अनुरोध भेजा था। इसके बाद इंटरपोल ने दोनों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया, जिससे उनकी लोकेशन और मूवमेंट पर निगरानी तेज हो सकी।

प्रशासन सख्त, आतिशबाजी पर रोक

अग्निकांड के बाद नॉर्थ गोवा जिला प्रशासन ने सभी नाइट क्लबों, होटलों और पर्यटक स्थानों पर आतिशबाजी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। चूंकि आग इलेक्ट्रिक पटाखों से फैली थी, इसलिए यह कदम सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया।
दिल्ली फायर सर्विस ने भी क्रिसमस और नए साल के उत्सव के मद्देनज़र देशभर में सार्वजनिक स्थानों की अग्नि सुरक्षा जांच के निर्देश दिए हैं।

पासपोर्ट किया गया निलंबित

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि पासपोर्ट अधिनियम की धारा 10ए के तहत लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट को निलंबित कर दिया गया है। इससे उनका अंतरराष्ट्रीय यात्रा करना कानूनी रूप से अवैध हो गया।

कोर्ट में दलील—भारत लौटना चाहते हैं

घटनाक्रम के बीच लूथरा ब्रदर्स ने दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। अदालत में उनके वकीलों ने कहा कि दोनों भाई काम के सिलसिले में थाईलैंड गए थे और स्वयं भारत लौटना चाहते हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि गोवा की अदालत पहले ही उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर चुकी है।

अब तक 6 लोग गिरफ्तार

अग्निकांड मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें क्लब के चीफ जनरल मैनेजर, जनरल मैनेजर, बार मैनेजर, गेट मैनेजर और दो कर्मचारी शामिल हैं। बुधवार को क्लब के साझेदार मालिक अजय गुप्ता को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अदालत ने उसे 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया, जिसके बाद उसे गोवा पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की