प्रेमिका की बेरहमी से हत्या: युवक ने काटा गला, सिर और धड़ को अलग-अलग फेंका; शादी छुपाने पर हुआ विवाद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले के खटीमा क्षेत्र में एक वीभत्स हत्याकांड सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर दिया। एक युवक ने अपनी प्रेमिका का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और सबूत मिटाने के इरादे से सिर और धड़ को अलग-अलग ठिकानों पर फेंक दिया। यह मामला तब खुला जब गुरुग्राम पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर युवती का शव बरामद कर लिया।

गायब हुई पूजा, दर्ज हुई गुमशुदगी

नानकमत्ता स्थित बंगाली कॉलोनी की रहने वाली पूजा मंडल (32) अपनी छोटी बहन पुरमिला विश्वास के साथ गुरुग्राम के एक स्पा सेंटर में काम करती थी। नवंबर 2024 में वह अचानक सितारगंज चली गई थी और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया। 19 दिसंबर को उसकी बहन ने गुरुग्राम के सेक्टर-5 थाने में पूजा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

मुश्ताक ने स्वीकारा जुर्म

पुलिस जांच के बाद हरियाणा के गुरुग्राम से आरोपी मुश्ताक अली को हिरासत में लिया गया। वह उत्तराखंड के सितारगंज के गौरीखेड़ा गांव का रहने वाला है और टैक्सी चालक है। पूछताछ में उसने कबूला कि उसने करीब साढ़े पांच महीने पहले पूजा की हत्या की थी। उसने बताया कि पूजा से उसका प्रेम संबंध था और जब पूजा को उसकी शादी का पता चला, तो वह सितारगंज आकर उससे भिड़ गई। पंचायत में विवाद को सुलझाया गया, लेकिन मुश्ताक ने मन में रंजिश पाल ली।

हत्या की दिल दहला देने वाली वारदात

पंचायत के बाद मुश्ताक पूजा को इस्लाम नगर में अपनी बहन के घर लेकर गया। बाद में वह पूजा को खटीमा के काली पुलिया अंडरपास के पास सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। शव के सिर को एक थैले में भरकर उसमें पत्थर डाल दिए और नहर में डुबो दिया, जबकि धड़ को कपड़ों में लपेटकर नहर में फेंक दिया।

सिर की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नहर से युवती का सड़ा-गला धड़ बरामद कर लिया है, लेकिन उसका सिर अब तक नहीं मिल पाया है। जल पुलिस और गोताखोर लगातार खोजबीन कर रहे हैं।

हत्या के पीछे कारण

मुश्ताक और पूजा की मुलाकात 2022 में रुद्रपुर में हुई थी। दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध बन गया। मुश्ताक भी बाद में गुरुग्राम पहुंचा और कैब चलाने लगा। इसी बीच नवंबर 2024 में वह चुपचाप शादी करके घर लौट आया। जब पूजा को इसका पता चला, तो वह सितारगंज आ पहुंची और विवाद हुआ।

पुलिस कार्रवाई

हरियाणा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस अब लिव-इन रिलेशन के पहलुओं की भी जांच कर रही है।

76 की उम्र में 12 साल की बच्ची से…! उस्मान के कुकर्म ने नैनीताल में भड़काया तूफान…..यह भी पढ़े

डॉ. गिरिजा व्यास का निधन: राजनीति और समाजसेवा में एक युग का अंत

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के