Report: Vivek gupta
Giridih नगर थाना क्षेत्र के बरगण्डा इलाके में शनिवार सुबह 11वीं की छात्रा पूजा कुमारी मंडल ने अपने किराए के कमरे में आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस को छात्रा के मोबाइल से सुसाइड से ठीक पहले भेजा गया एक मैसेज मिला है, जिसमें उसने अपने परिजनों को इस भयानक कदम की जानकारी दी थी।
परिजनों के पहुँचने से पहले ही थम गई सांसें
Giridih मृतका की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कासियाडीह निवासी पूजा कुमारी (17 वर्ष) के रूप में हुई है। पूजा शनिवार सुबह करीब 11 बजे अपने परिवार को मोबाइल पर यह संदेश भेजा कि वह फांसी लगाने जा रही है। मैसेज पढ़ते ही बदहवास परिजन आनन-फानन में उसके किराए के कमरे पर पहुँचे, लेकिन दरवाजा खोलने पर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पूजा का शव फंदे से लटका हुआ था।
पढ़ाई के लिए किराए पर ले रखा था कमरा
Giridih पूजा पिछले आठ महीनों से बरगण्डा स्थित दीपक कुमार सिंह के मकान में किराए पर रह रही थी। वह जमुआ के लंगटा बाबा कॉलेज की छात्रा थी और गिरिडीह में रहकर 11वीं कक्षा के साथ-साथ कोचिंग की तैयारी कर रही थी। एक होनहार छात्रा का इस तरह दुनिया छोड़ जाना पूरे इलाके और उसके सहपाठियों के लिए एक बड़ा सदमा है।
जांच में जुटी पुलिस: आत्महत्या का कारण रहस्य
Giridih नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल पर कोई आधिकारिक सुसाइड नोट बरामद हुआ है या नहीं, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है। पुलिस अब छात्रा के कॉल रिकॉर्ड्स और परिजनों के बयानों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वह किसी मानसिक तनाव या पढ़ाई के दबाव में थी।
Read this: Odisha: गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने 5 को रौंदा, नेशनल हाईवे पर मची चीख-पुकार





