गाज़ियाबाद : 24 साल की उम्र में 18 मुकदमों वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार, आभूषण और बाइक जब्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ghaziabad-police-arrests-badal-24yrs-18-cases

report: vaibhav sharma, by: vijay nandan

ग़ाज़ियाबाद: पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय शातिर अपराधी बादल और उसके साथी क्रिश को गिरफ्तार कर लिया। बादल पर 18 मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले इन दोनों ने मानसरोवर पार्क के पास महिला से चैन लूट की वारदात को अंजाम दिया था और मौके से फरार हो गए थे।

थाना वेव सिटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों की तलाश शुरू की और गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें पकड़ लिया।

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि बादल, क्रिश और हिमांशु का एक संगठित गिरोह है, जो लूट, छीनेती और अन्य आपराधिक वारदातों में शामिल था।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, सोने के आभूषण और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है ताकि अन्य वारदातों के खुलासे हो सकें।

युवा अपराध की दुनिया में क्यों जाते हैं ?

1. बेरोज़गारी और आर्थिक दबाव

  • नौकरी न मिलना या स्थायी आय का अभाव युवाओं को त्वरित पैसे की तलाश में अपराध की ओर धकेलता है।
  • आसान पैसा और त्वरित सफलता की चाह उन्हें लूट, चोरी या नशे के कारोबार में ले जाती है।

2. शिक्षा और कौशल की कमी

  • शिक्षा अधूरी रहना या व्यावसायिक कौशल न होना युवाओं को सीमित विकल्प देता है।
  • पढ़ाई छोड़ चुके युवाओं में अपराध की संभावना ज़्यादा होती है।

3. गलत संगत / गैंग संस्कृति

  • मोहल्ले, दोस्तों या गैंग में जुड़ने से आपराधिक प्रवृत्ति तेज़ी से फैलती है।
  • अपराधियों की नकल और गैंग में “हीरो” बनने का भ्रम भी बड़ा कारण है।

4. नशा और अवैध गतिविधियां

  • ड्रग्स, शराब और अन्य नशे में फंसने वाले युवा अक्सर अपराध के लिए तैयार हो जाते हैं।
  • नशा अपराध के खर्च को पूरा करने का दबाव बढ़ाता है।

5. सोशल मीडिया और अपराध की ग्लैमराइजेशन

  • फिल्में, वेब सीरीज़ या सोशल मीडिया पर अपराध को “स्टाइल” दिखाने वाली सामग्री युवाओं को प्रभावित करती है।
  • “जल्दी अमीर बनने” की सोच को और बढ़ावा मिलता है।

6. परिवारिक कलह और सामाजिक असमानता

  • घर में हिंसा, माता-पिता का अलगाव या अनदेखी से बच्चा गलत रास्ते पर चला जाता है।
  • समाज में असमानता और हताशा भी अपराध की ओर ले जाती है।

समाधान

  • कौशल विकास और रोज़गार अवसर बढ़ाना
  • काउंसलिंग व मानसिक स्वास्थ्य सहायता
  • परिवार और स्कूल में मूल्य शिक्षा
  • युवा–मित्र पुलिसिंग और पुनर्वास योजनाएं
  • गलत संगत और गैंग कल्चर पर नज़र
- Advertisement -
Ad imageAd image

Murder Investigation: रायपुर रेलवे कॉलोनी में युवक की संदिग्ध मौत

Murder Investigation: रेलवे कॉलोनी में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Holi Dispute Violence: गोरखापाली में होली विवाद के बाद बढ़ा तनाव

Holi Dispute Violence: सरपंच पति समेत ग्रामीणों पर आगजनी और मारपीट का

Gorakhpur गोरखपुर जनता दर्शन: मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Gorakhpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत

Vikasnagar के ढकरानी में अवैध खनन, वायरल हुआ वीडियो

Report by: Indra Pal Singh Vikasnagar: देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र में

Jamshedpur : रक्तदान का महाकुंभ: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने रचा इतिहास, एक दिन में 3140 यूनिट रक्त संग्रहित

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur लौहनगरी जमशेदपुर में संस्थापक दिवस के अवसर पर

Drug Trafficking: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28.621 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Drug Trafficking: एंटी क्राइम और एंटी नारकोटिक्स टीम की संयुक्त कार्रवाई Drug

Elephant Attack: कोरबा में हाथी का हमला, धान मंडी प्रभारी को कुचलकर मार डाला

Elephant Attack: रात में धान की रखवाली कर रहे मंडी प्रभारी पर

Kailram में नशा-मुक्त फाग, युवाओं ने पेश की भाईचारे और उत्सव की मिसाल

Kailram: हरियाणा के कलायत के कैलराम गांव में इस बार फाग का

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ टॉप 10 न्यूज़ 1. राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से फूलो

MP: Top 10

MP: MP Top 10 News: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP

Horoscope: 05-03-26

Horoscope: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन Horoscope: