गूगल मैप्स में आया जेमिनी एआई: अब आवाज से रास्ता ढूंढिए, एक्सीडेंट अलर्ट और स्पीड लिमिट की भी मिलेगी जानकारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
गूगल मैप्स में आया जेमिनी एआई: अब आवाज से रास्ता ढूंढिए, एक्सीडेंट अलर्ट और स्पीड लिमिट की भी जानकारी

गूगल ने भारत में गूगल मैप्स को और स्मार्ट बनाते हुए जेमिनी एआई को इंटीग्रेट कर दिया है। इससे अब गूगल मैप्स सिर्फ रास्ता बताने वाला ऐप नहीं रह गया, बल्कि आपका पर्सनल ट्रैवल असिस्टेंट बन गया है, जो आपकी भाषा समझेगा, बोलेगा और आपके हिसाब से जानकारी देगा।

यह नया अपडेट जल्द ही एंड्रॉइड और iOS दोनों पर रोलआउट होगा। भारत जैसे बड़े और भीड़भाड़ वाले देश में रोजाना 25 करोड़ से ज्यादा लोग गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में ये फीचर्स लोगों की यात्रा को और आसान और सुरक्षित बनाएंगे।

ये फीचर्स हुए सबसे ज्यादा उपयोगी

1. अब आवाज से रास्ता ढूंढिए

अब मोबाइल छुए बिना सिर्फ बोलकर पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल या कोई भी लोकेशन खोजी जा सकती है। जेमिनी एआई आपकी कमांड समझकर तुरंत रिजल्ट देगा।

कैसे करें इस्तेमाल:
मैप्स खोलें – माइक दबाएं – कमांड बोलें।

2. ट्रैवल से पहले ‘स्मार्ट टिप्स’ मिलेंगे

किसी भी जगह पर जाने से पहले पार्किंग की स्थिति, भीड़, फूड स्पेशलिटी और आस-पास की जगहों की AI-बेस्ड जानकारी मिल जाएगी।

आप पूछ सकेंगे
“पास में वेजिटेरियन रेस्टोरेंट कहां है?”
और एआई तुरंत रिव्यू, फोटो और डिटेल्स दिखाएगा।

3. टू-व्हीलर के लिए अलग नेविगेशन

भारत में बाइक/स्कूटर के लिए अलग आइकन और नेविगेशन ऑप्शन जोड़ा गया है।

4. ऐप बंद करने पर भी अलर्ट मिलेंगे

अब मैप्स बंद होने पर भी रोडब्लॉक, डायवर्जन और ट्रैफिक अलर्ट भेजेगा। पहले फ्लायओवर पर गलत दिशा दिखने की समस्या भी सुधारी गई है।

5. एआई-बेस्ड रोड सेफ्टी अलर्ट

गूगल ने NHAI के साथ मिलकर एक्सीडेंट-प्रोन रास्तों की पहचान की है। जैसे ही आप ऐसे जोन के पास पहुंचेंगे, ऐप तुरंत अलर्ट देगा।
साथ ही ऑफिशियल स्पीड लिमिट भी दिखाई जाएगी।

इस फीचर की शुरुआत गुरुग्राम, हैदराबाद, चंडीगढ़, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद से हो रही है।

6. अब भारतीय भाषाओं में बात करेगा गूगल मैप्स

जेमिनी एआई अब 9 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है
हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।
अब आप अपनी भाषा में सवाल पूछेंगे और उसी में जवाब मिलेगा।

इन नए फीचर्स से गूगल मैप्स भारत के लिए और खास बन गया है स्मार्ट भी, सुरक्षित भी और आपकी भाषा में आसान भी।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित