Gaukashee Case Bareilly: बरेली में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत बड़ी कार्रवाई, गौकशी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gaukashee Case Bareilly

Report by: Dushyendra Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Gaukashee Case Bareilly: जनपद बरेली में थाना बहेड़ी पुलिस ने गौकशी पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक अभियुक्त पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे अभियुक्त को मौके से ही दबोच लिया गया। पुलिस की यह कार्रवाई ऑपरेशन लगला के तहत की गई है, जो लगातार जारी है।

Gaukashee Case Bareilly

Gaukashee Case Bareilly: मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार मामला 8 जनवरी का है, जब ग्राम सुकटिया में प्रतिबंधित पशु का अवैध वध किया गया था। इस गंभीर घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में 13 जनवरी की रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी इलाके में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर बहेड़ी पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

Gaukashee Case Bareilly: पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे अभियुक्त को सुरक्षित रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, गौकशी के उपकरण और चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

Gaukashee Case Bareilly: गौकशी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी

इस मामले में क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गौकशी के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से गौकशी गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

यह खबर भी पढ़ें: Gorakhnath Temple: गुरु गोरखनाथ का दर्शन कर गायक बादशाह ने की सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप