मध्यप्रदेश में विकसित हो रहा है फ्यूचर रेडी इंफ्रास्ट्रक्चर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Ad imageAd image
Madhya Pradesh is determined for the welfare of farmers. Government

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को मूर्त रूप दिए जाने के उद्देश्य से प्रदेश में तेज गति से कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में फ्यूचर रेडी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है, जिससे यहां अधिक से अधिक निवेश आएं, उद्योग धंधे स्थापित हों और बड़ी संख्या में रोजगार सृजित हो। मध्यप्रदेश में रेल, सड़क और हवाई सेवाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य के आंतरिक मार्गों के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क का भी विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश के शहरों में सड़क यातायात के सुधार के लिए इंदौर, भोपाल, देवास, ग्वालियर, जबलपुर और सतना में एलिवेटेड कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। इनमें से इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर 350 करोड़, ग्वालियर में 1100 करोड़, जबलपुर में 660 करोड़ और भोपाल में 306 करोड़ रुपए की लागत आएगी। साथ ही राज्य सरकार ने 724 किमी लंबी 24 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया है, जिनकी कुल लागत 10 हजार करोड़ रूपये है। ये परियोजनाएं प्रदेश के शहरों की रोड-कनेक्टिविटी को बढ़ाएंगी, यात्रा समय को कम करेंगी और व्यापार को बढ़ावा देंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में मजबूत राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का निर्माण और उन्नयन केन्द्र सरकार से मिले 3,500 करोड़ रुपए से किया जा रहा है। विशेष रूप से उज्जैन-जावरा 4-लेन ग्रीनफील्ड हाइ-वे परियोजना को 5 हजार करोड़ रूपये से अधिक के निवेश के साथ मंजूरी दी गई है। यह हाइ-वे उज्जैन, इंदौर और आस-पास के क्षेत्रों को मुंबई-दिल्ली इंडस्ट्रियल कॉरीडोर से जोड़ेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव में बताया कि प्रदेश में ग्रामीण यातायात को सुगम करने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य 8,565 गांवों को 19,378 किमी लंबी सड़कों के नैटवर्क से जोड़ना है। यह पहल ग्रामीण कनेक्टिविटी को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण है, जिससे गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ा जा सके और यात्री व वस्तुओं की आवाजाही सुगम हो सके। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रदेश में 2024-25 के वित्तीय वर्ष के दौरान 1 हजार किमी नई सड़कों का निर्माण और लगभग 2 हजार किमी सड़कों की नवीनीकरण किया जाएगा ताकि ग्रामीण यातायात नेटवर्क को और भी मजबूत किया जा सके।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के रेलवे नेटवर्क को आधुनिक बनाने के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की गई हैं। प्रदेश में 133 रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण किया गया है, इससे यातायात की गति में सुधार होगा एवं यात्रा सुगम और सुरक्षित होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ मध्यप्रदेश में हाई-स्पीड ट्रेन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा, भोपाल में 100 करोड़ रुपए की लागत से एक नया कोच कॉम्प्लेक्स बन रहा है, जो राज्य की रेलवे सुविधाओं को और बेहतर बनाएगा और यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के अन्य राज्यों और विदेशों के साथ संपर्क में सुधार के लिए हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। रीवा में हवाई अड्डे का निर्माण और ग्वालियर में राजमाता विजयराजे सिंधिया हवाई अड्डे का विस्तार एवं आधुनिकीकरण राज्य की हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ाने के महत्वपूर्ण कदम हैं। इनसे निवेशकों को सुविधाएं मिलेंगी और निवेश आकर्षित होगा। हवाई सेवाओं के विस्तार से मध्यप्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

4 फरवरी 2025 का राशिफल: जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

ग्रहों की चाल से जानें आज का भविष्य: 18 मार्च 2025 का राशिफल

Leave a comment
- Advertisement -
Ad imageAd image

जैन धर्म का अहिंसा दर्शन: हर जीव में परमात्मा का वास मानने वाली जीवनशैली

अहिंसा सिर्फ विचार नहीं, जीवन जीने का तरीका है – जानिए जैन

रायगढ़ में खुदकुशी मामले में तीन गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा खुदकुशी

जैन धर्म का अहिंसा दर्शन: हर जीव में परमात्मा का वास मानने वाली जीवनशैली

अहिंसा सिर्फ विचार नहीं, जीवन जीने का तरीका है – जानिए जैन

रायगढ़ में खुदकुशी मामले में तीन गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा खुदकुशी

रायगढ़ में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़

रायगढ़ जिले के पुसौर पुलिस ने एक अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का

बेमेतरा में बड़ी कार्रवाई: लाखों रुपये का गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा पुलिस ने एसपी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर एक बड़ी कार्रवाई

जशपुर में दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म

कोरबा में विकसित कृषि संकल्प अभियान: किसानों के लिए नई दिशा

छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों को आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने

आमिर खान करेंगे ‘महाभारत’ के बाद संन्यास? बोले- “शायद इसके बाद कुछ बाकी नहीं बचेगा”

BY: Yoganand Shrivastva मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपने

1 जून: भोपाल की असली आज़ादी का दिन, जब नवाबी शासन का हुआ अंत

BY: Yoganand Shrivastva भोपाल/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इतिहास में

“सत्ता, धन और सिंडिकेट की राजनीति में डूबी है असम सरकार” — कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई का आरोप

BY: Yoganand Shrivastva गुवाहाटी असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष और

गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक

नारायणपुर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता

एलन मस्क को एक और झटका, ट्रंप ने जेरेड इसाकमैन का नासा प्रमुख पद का नामांकन किया रद्द

BY: Yoganand Shrivastva वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार देर

चंद्रनाहू कुर्मी समाज का 54वां महाधिवेशन: सीएम विष्णु देव साय ने की शिरकत

दुर्ग जिले के एक निजी होटल में चंद्रनाहू कुर्मी क्षेत्रीय समाज का

तेज प्रताप यादव का भावुक बयान: “हर साजिश का करूंगा पर्दाफाश, भाई मेरा ध्यान रखना”

BY: Yoganand Shrivastva पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव

असमय बारिश से लखनपुर के किसानों की रवि फसल तबाह

रिपोर्टर – समीम खान मुआवजे की उठ रही मांग सरगुजा जिले के

प्रतीक शाह पर फिल्ममेकर हंसल मेहता का तीखा रिएक्शन, यौन शोषण के आरोपों की जांच की मांग

BY: Yoganand Shrivastva करण जौहर की फिल्म 'होमबाउंड' के सिनेमेटोग्राफर प्रतीक शाह

जर्मनी: हैम्बर्ग के अस्पताल में भीषण आग, 3 मरीजों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

BY: Yoganand Shrivastva हैम्बर्ग (जर्मनी) — जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में शनिवार

“जगन्नाथ रथ यात्रा 2025: सुखोई टायरों से सजेगा रथ”

पिछले कुछ वर्षों से भगवान जगन्नाथ के रथ में विमान के टायरों

शी मिंगजे और अमेरिकी वीजा प्रतिबंध: क्या है पूरा मामला?

जैसे-जैसे अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ रहा है, एक आश्चर्यजनक

भारत में कोरोना का कहर: 2 दिन में 21 मौतें, एक्टिव केस 3,783 के पार

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में तेज़ी देखने

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने परिवार संग केदारनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, झारखंड की तरक्की और जनता की खुशहाली की कामना

रिपोर्टरः राजू सिंह, अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन