,

‘चार ड्रोन आए, हमला किया और चले गए’: भारतीय कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी चश्मदीदों की दहशत भरी रात

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए मंगलवार रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर बड़ा सैन्य अभियान चलाया। इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकियों और उनके सहयोगियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। हमले के बाद पाकिस्तान के स्थानीय चश्मदीदों के बयान सामने आए हैं, जिनमें उन्होंने पूरी रात को ‘खौफ से भरी’ बताया।

ड्रोन से हुआ हमला, मस्जिद और दफ्तर बने निशाना

एक स्थानीय निवासी ने बताया, “सब कुछ रात करीब 12:45 बजे शुरू हुआ। पहले एक ड्रोन आसमान में दिखा और फिर तीन और आए। कुल मिलाकर चार ड्रोन थे, जिन्होंने सीधे मस्जिद और वहां बने एक दफ्तर को निशाना बनाकर बम गिराए।” चश्मदीद के अनुसार, घटना के समय अधिकतर लोग गहरी नींद में थे। एक व्यक्ति, जो अपनी ड्यूटी के दौरान छत पर मौजूद था, बमबारी में मारा गया।

दूसरे गवाह ने बताया, “हमने जैसे ही धमाकों की आवाज सुनी, लोग जान बचाने के लिए खेतों की ओर भागे। खुले मैदानों में रात गुज़ारनी पड़ी। हर ओर डर का माहौल था।”

मसूद अजहर के परिवार को भी झटका, 10 की मौत

भारतीय सेना की इस कार्रवाई में कुख्यात आतंकी मसूद अजहर के परिवार पर भी बड़ा असर पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, इस ऑपरेशन में उसके परिवार के दस सदस्य मारे गए हैं। मसूद अजहर ने खुद एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है। उसके मुताबिक, मारे गए लोगों में उसकी बड़ी बहन, दो भतीजे, उनकी पत्नियां और पांच छोटे बच्चे शामिल हैं।

मसूद अजहर का भावनात्मक बयान

अपने बयान में मसूद अजहर ने कहा, “मेरे परिवार के सदस्यों को यह ‘खुशी’ नसीब हुई कि वे अल्लाह के पास लौट गए। मेरे मासूम भतीजे, मेरी बहन, मेरी प्यारी भतीजी और कई अन्य लोग, जो आज इस दुनिया से रुख़सत हो गए, वे अब जन्नत के मेहमान हैं।”

उसने दावा किया कि “प्रधानमंत्री मोदी ने मासूमों को निशाना बनाया”, लेकिन उसने यह भी कहा कि उसे कोई अफसोस नहीं है, बल्कि दिल में यह इच्छा उठती रही कि काश वह भी इस काफिले में शामिल होता।

100 से ज्यादा आतंकियों की मौत, पाकिस्तान में मातम

भारतीय सेना के इस हमले में कई बड़े आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिससे आतंकवादी संगठनों को भारी नुकसान हुआ है। मसूद अजहर जैसे नामी आतंकियों का परिवार भी अब इसकी चपेट में आ गया है। हमले के बाद पाकिस्तान में कई इलाकों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह ऑपरेशन न केवल आतंकवादियों के लिए चेतावनी है, बल्कि भारत की ओर से एक स्पष्ट संदेश भी — अब हर हमले का जवाब सीमा पार जाकर दिया जाएगा।

ऑपरेशन सिंदूर के पीछे का वह चेहरा: जानिए कर्नल सोफिया का MP से क्या है नाता?

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की