पूर्व मुख्यमंत्री दिग्ग्विजय सिंह की सिंह हाई कोर्ट में पेशी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Devendra Jaiswal

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शुक्रवार को इंदौर हाई कोर्ट पहुंचे, जहां उनकी वर्ष 2021 में दायर की गई याचिका पर सुनवाई हुई। यह याचिका राज्य में बढ़ती सांप्रदायिक हिंसा पर रोक लगाने और सुप्रीम कोर्ट के संबंधित आदेशों के पालन को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से दायर की गई थी। सुनवाई के दौरान दिग्विजय सिंह ने हाई कोर्ट की डबल बेंच के सामने अपने पक्ष को मजबूती से रखा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2001 में एक आदेश पारित किया था, जिसके तहत पूरे देश के प्रत्येक जिले में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाना आवश्यक था। सिंह का आरोप है कि मध्य प्रदेश में अब तक इस आदेश का पालन नहीं किया गया है। उन्होंने कोर्ट को अवगत कराया कि राज्य के किसी भी जिले में इस दिशा में कोई नोडल अधिकारी नियुक्त नहीं किया गया, जबकि बार-बार इसकी आवश्यकता और तात्कालिकता को रेखांकित किया गया था। दिग्विजय सिंह ने अधिकारियों पर भेदभावपूर्ण और पक्षपातपूर्ण कार्रवाई किए जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मक्सी में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में उन्होंने स्वयं डीजीपी, केंद्रीय गृह मंत्री, आईपीएस एसोसिएशन और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जिले के एसपी पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया था, लेकिन आज तक उस अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही उसका तबादला।वहीं रतलाम में हुए एक अन्य मामले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान पत्थरबाजी के आरोपों की जांच में एसपी और एडिशनल एसपी ने वास्तविकता स्पष्ट कर दी थी और झूठा आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई की थी। इसके बावजूद संबंधित एसपी को तत्काल प्रभाव से रतलाम से हटाकर रेलवे एसपी बना दिया गया। दिग्विजय सिंह ने पूरे प्रकरण पर हाई कोर्ट से उचित और न्यायोचित हस्तक्षेप की अपील की। सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने मामले की अगली तारीख जल्द तय करने की बात कही है।

Jamshedpur उम्र को दी मात: जमशेदपुर की 53 वर्षीय दीप्ति खेमानी ने माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur "हौसले बुलंद हों तो उम्र की सीमा मायने

School Closed : गरियाबंद में स्कूल समय से पहले बंद, जांच के आदेश

School Closed : होली के बहाने समय से पहले बंद मिले कई

Nawada : नरहट में दबंगों का तांडव, घर में घुसकर युवक का सिर फोड़ा

Nawada : नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मिसिरचक गाँव में

Kasganj : पटियाली कोतवाली के उपनिरीक्षक को आया हार्ट अटैक, निधन

Kasganj : उत्तरप्रदेश के पटियाली कोतवाली में तैनात 56 वर्षीय उपनिरीक्षक Gaya

Murder Investigation: रायपुर रेलवे कॉलोनी में युवक की संदिग्ध मौत

Murder Investigation: रेलवे कॉलोनी में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Holi Dispute Violence: गोरखापाली में होली विवाद के बाद बढ़ा तनाव

Holi Dispute Violence: सरपंच पति समेत ग्रामीणों पर आगजनी और मारपीट का

Gorakhpur गोरखपुर जनता दर्शन: मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Gorakhpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत

Vikasnagar के ढकरानी में अवैध खनन, वायरल हुआ वीडियो

Report by: Indra Pal Singh Vikasnagar: देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र में

Jamshedpur : रक्तदान का महाकुंभ: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने रचा इतिहास, एक दिन में 3140 यूनिट रक्त संग्रहित

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur लौहनगरी जमशेदपुर में संस्थापक दिवस के अवसर पर

Drug Trafficking: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28.621 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Drug Trafficking: एंटी क्राइम और एंटी नारकोटिक्स टीम की संयुक्त कार्रवाई Drug

Elephant Attack: कोरबा में हाथी का हमला, धान मंडी प्रभारी को कुचलकर मार डाला

Elephant Attack: रात में धान की रखवाली कर रहे मंडी प्रभारी पर

Kailram में नशा-मुक्त फाग, युवाओं ने पेश की भाईचारे और उत्सव की मिसाल

Kailram: हरियाणा के कलायत के कैलराम गांव में इस बार फाग का