Forest Encroachment: बालोद में 2 हजार से ज्यादा हरे-भरे पेड़ों की कटाई, वन भूमि पर अवैध कब्जे से मचा हड़कंप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Forest Encroachment

Report By: Rajesh Sahu, Edit By: Mohit Jain

Forest Encroachment: बालोद जिले से एक बड़ी और गंभीर खबर सामने आई है। आदिवासी बाहुल्य डौंडी ब्लॉक के ग्राम सुकड़ीगहन में ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से दो हजार से अधिक हरे-भरे पेड़ों की कटाई कर वन विभाग की जमीन पर कब्जा किए जाने का मामला उजागर हुआ है। पेड़ों की कटाई के बाद इस भूमि पर खेती करने और मकान निर्माण का काम भी शुरू कर दिया गया, जिससे मामला तूल पकड़ गया।

Forest Encroachment: संयुक्त टीम ने शुरू की कार्रवाई, जेसीबी से हटाया जा रहा कब्जा

मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग हरकत में आया। वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाया जा रहा है और अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है।

Forest Encroachment

ग्रामीणों में आक्रोश, अधिकारियों से हुई तीखी बहस

कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मौके पर मौजूद वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस भी हुई। ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से इस भूमि पर काबिज हैं, जबकि विभाग इसे वन भूमि बताते हुए कब्जा हटाने पर अड़ा हुआ है।

Forest Encroachment

Forest Encroachment: कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी

इस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कार्रवाई नहीं रोकी गई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि वन भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों के तहत आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और