,

9 दिसंबर को बांग्लादेश जाएंगे भारतीय विदेश सचिव, यूनुस सरकार से होगी बातचीत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Foreign Secretary will visit Bangladesh on December 9 amid attacks on Hindus, will atrocities on minorities stop?

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ते जा रहे है। बांग्लादेश और भारत के रिश्ते भी पहले के मुकाबले कॉफी खराब हुए है। पड़ोसी मुल्क में आए दिन हिंदू समुदाय के लोगों पर हमले हो रहे है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर दुनिया के कई नोताओं ने इस बात पर चिंता ज़ाहिर की है। इसी बीच बांग्लादेश और भारत के बीच निर्धारित विदेश सचिव स्तरीय वार्ता 9 या 10 दिसंबर को ढाका में आयोजित की जाएगी।

9 दिसंबर को बांग्लादेश पहुंचेंगे विदेश सचिव
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी है कि, विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री का 9 दिसंबर को बांग्लादेश का दौरा करने का कार्यक्रम है, और वह अपने समकक्ष से मुलाकात करेंगे और यात्रा के दौरान कई अन्य बैठकों में भी शिरकत करेंगे। विदेश सचिव के नेतृत्व में विदेश कार्यालय परामर्श एक संरचित जुड़ाव है। दोनों देशों के लिए यह बैठक काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाली है।

मोहम्मद अशरफुर रहमान भी होंगे बातचीत में शामिल

बांग्लादेश ने हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर कोलकाता में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच कोलकाता में तैनात अपने कार्यवाहक उप उच्चायुक्त सिकंदर मोहम्मद अशरफुर रहमान को परामर्श के लिए तत्काल बुलाया है। रहमान बांग्लादेश के राजनीतिक मामलों के मंत्री भी हैं और वह ढाका लौट गए हैं। कोलकाता में बांग्लादेश के उप उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोलकाता में हमारे कार्यालय के बाहर जारी विरोध प्रदर्शनों के बाद अशरफुर रहमान को बातचीत के लिए तत्काल बुलाया गया है। इसके अलावा वह अगले सप्ताह दोनों देशों के बीच होने वाली विदेश सचिव स्तर की वार्ता के दौरान प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे। वह इस महीने के मध्य तक वापस आ जाएंगे।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 7 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए

Trump के हेलीकॉप्टर के बेहद करीब पहुंचा पैसेंजर विमान, वॉशिंगटन में मचा हड़कंप; जांच शुरू

Trump: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक हेलीकॉप्टर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. रायगढ़ में शिवा सारथी गैंग

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भिंड में सहायक सचिव