,

कोर्ट के आदेश से प्रताप नगर में गरजा बुल्डोजर, जेसीबी से आधा दर्जन मकान ध्वस्त कर सरकारी रास्ता किया साफ

- Advertisement -
Ad imageAd image

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

मुरैना: कोर्ट के आदेश से आज प्रताप नगर में जेसीबी से 6 मकान ध्वस्त कर 7 आरे सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई है। इस जमीन पर लोगों ने पक्के मकान बनाकर सरकारी रास्ता बंद कर दिया था। इससे लोग पिछले 9 साल से परेशान हो रहे थे। कंटेप्ट ऑफ कोर्ट की शिकायत के बाद कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई।

जानकारी के अनुसार कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम मुरैना भूपेंद्र कुशवाह अपने साथ तहसीलदार एसआर वर्मा तथा नगर निगम के मदाखलत अमले को लेकर आज सुबह सर्किट हाउस के पीछे प्रताप नगर में पहुंचे। यहां पर उन्होंने बुल्डोजर से एक-एक कर राकेश शशिकांत, राजेन्द्र कुशवाह, सोवरन कुशवाह, दीपक, पंकज तथा अनिल के मकान तोड़े। ये मकान सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाये गए थे। स्थानीय निवासी बहादुर सिंह परिहार पिछले 9 साल से इसकी शिकायत करते आ रहे थे। नगर निगम कमिश्नर, तहसीलदार तथा कलेक्टर के यहां सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने ग्वालियर हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उन्होंने अपनी याचिका में उल्लेख किया कि, कुछ लोगों ने पक्के मकान बनाकर 7 आरे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रास्ता बंद कर दिया है। उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने रास्ता साफ करवाने के लिए 4 सप्ताह का समय दिया था। हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट ऑफ कंटेप्ट के तहत एक शिकायती आवेदन जिला कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ को दिया। कलेक्टर के निर्देश पर आज बुल्डोजर से मकान तोड़ने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान टीआई सिबिल लाइन सहित बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स मौजूद रहा।

पटवारी को पैसे नहीं दिए तो रंजिशन रजिस्ट्री की जगह पर भी चला दिया बुल्डोजर
मकान मालिक सोवरन कुशवाह ने मकान की रजिस्ट्री दिखाते हुए कहा कि, उसका मकान रजिस्ट्री की जगह पर बना है। उसने अपनी जगह के अलावा एक इंच भी सरकारी जगह पर कब्जा नहीं किया है। कुछ माह पहले मौजा पटवारी उनके पास आया था। उसने सरकारी जगह की नापतोल करने के बाद 50 हजार रुपये की डिमांड की थी। पटवारी ने कहा कि, पैसे दे दो तो ठीक है, नहीं तो मकान तुड़वा दूंगा। हमने पैसे नहीं दिए तो आज मकान तोड़ दिए गए।

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के