फिरोजाबाद: मुठभेड़ में गैंगस्टर वारिस गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस,बाइक जब्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Firozabad: Gangster Waris arrested in encounter, shot in leg, pistol, cartridges, bike seized

रिपोर्ट: प्रेमपाल सिंह, एडिट- विजय नंदन

फिरोजाबाद एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चल रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत शिकोहाबाद पुलिस और मिशन शक्ति टीम को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के दिखतौली नहर पटरी पर पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान वांछित अभियुक्त वारिस पुत्र शकील मास्टर निवासी रुकनपुरा, थाना शिकोहाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की गई, जवाबी कार्रवाई में वारिस के पैर में गोली लग गई। घायल होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके का फायदा उठाकर उसका एक साथी फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने वारिस के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 2 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। गैंगस्टर वारिस के खिलाफ थाना शिकोहाबाद में मामला दर्ज था। पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई प्राथमिकता पर की जा रही है और फरार अभियुक्त की तलाश के लिए दबिश जारी है।

ऑपरेशन लंगड़ा : कहां-कहां और क्या-क्या कार्रवाई

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए “ऑपरेशन लंगड़ा” चलाया हुआ है। इस अभियान में पुलिस उन बदमाशों पर विशेष ध्यान देती है, जो लंबे समय से वांछित हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर हमला करते हैं।

कहाँ-कहाँ कार्रवाई हुई
– लखनऊ, गाज़ियाबाद, शामली, झांसी, बुलंदशहर, बागपत, आगरा, जालौन, बलिया, उन्नाव, फिरोज़ाबाद जैसे कई जिलों में लगातार छापेमारी, मुठभेड़ और गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।
– गाज़ियाबाद, शामली और लखनऊ में हाल के दिनों में रातभर चली पुलिस कार्रवाई में कई अपराधी गिरफ्तार हुए और कुछ को पैर में गोली लगी।
– जालौन में इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया।
– फिरोज़ाबाद और आसपास के इलाकों में भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

कैसी कार्रवाई हुई
– इस अभियान में अपराधियों के खिलाफ लगातार दबिश, छापे और एनकाउंटर किए जाते हैं।
– जिन अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की या भागने की कोशिश की, उन्हें जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया।
– कई जिलों में पुलिस ने तमंचे, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

अब तक का असर
– हजारों अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
– सैकड़ों वांछित बदमाश घायल या अरेस्ट हुए हैं।
– कई जिलों में अपराध की घटनाओं में कमी दर्ज की गई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया