,

UP: BJP नेता के स्कूल वैन में बदमाशों ने अचानक बरसा दी गोलियां, फायरिंग का कारण जानकार आप भी हो जाएंगे हैरान

UP

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बाइक सवार युवकों ने स्कूल वैन पर फायरिंग कर दी। वैन चालक के मुताबिक बाइक में तीन बदमाश सवार थे जो अचानक से फायरिंग करने लगे। वैन में बच्चे बैठों हुए थे जो कि डर के मारे चिल्लाने लगें। गनिमत रही कि इस घटना से किसी को चोट नहीं लगी और न ही कोई घायल हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वैन को थाने ले जाया गया है। यह स्कूली वैन बीजेपी नेता मीनाक्षी चौधरी के पति चौधरी वीरेंद्र सिंह की बताई जा रही है।

निदेशक पुनीत सिंह ने दी ये जानकारी

आरोप है कि बाइक सवार बदमाशों ने बस का पीछा भी किया। सीओ व इंस्पेक्टर ने बच्चों से घटना के बारे में जानकारी ली। मौके पर जाकर भी जांच पड़ताल की। नगर से सटे दरियापुर बुजुर्ग गांव के मार्ग पर एसएसआरएस इंटरनेशनल स्कूल है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह स्कूल के प्रबंधक निदेशक व उनके भतीजे पुनीत सिंह स्कूल के निदेशक हैं।
पुनीत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव चौकपुरी निवासी मोंटी सैनी स्कूल की मिनी बस पर चालक है। वह स्कूली गाड़ी से नगला माफी, चौकपुरी, लखमिया, हयातपुर आदि गांवों के बच्चों को स्कूल में लाने और गांवों में पहुंचाने का काम करता है। शुक्रवार सुबह वह बच्चों को लेकर आ रहा था। बस में 28 छात्र-छात्रा सवार थे।

कहां हुआ हादसा
सुबह वह खादगुर्जर और नगला माफी के बीच एक पुलिया के निकट पहुंचा था। इस बीच रास्ते में खड़े युवक ने बाइक लगाकर स्कूली बस रोक ली। पास में आम के बाग में छिपे उसके दो साथी आ गए। उन्होंने बस पर फायरिंग कर दी और ईंट बरसाईं। जिस पर चालक ने बस को गजरौला की तरफ तेज रफ्तार में दौड़ा दिया।

यह बताया जा रहा है मामला
स्कूली बस चालक मोंटी की कई दिन पूर्व खाद गुर्जर मोड़ पर एक स्कूटी सवार को टक्कर लग गई थी। जिससे वह गिर गया था। बताया जा रहा है कि उसको चोट भी लगी थी। स्कूटी सवार से बस की भिड़ंत का मामला स्कूल में भी पहुंचा था। बस चालक ने विवाद होने की बात कबूल की। बताया कि बाइक सवारों में एक की कद-काठी से ऐसा लग रहा था जैसा स्कूटी सवार था।

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…