धनेली गांव में गोलीबारी और पत्थरबाजी: नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र की घटना, दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति घायल, पुलिस ने किया क्रॉस केस दर्ज

Report: Arvind Chouhan, Edit: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: जिले के बिजौली थाना क्षेत्र के ग्राम धनेली में शनिवार सुबह एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नाली का पानी खेत में जाने की बात पर शुरू हुई बहस देखते ही देखते पत्थरबाजी और गोलीबारी में बदल गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र राणा और छोटू जाटव, दोनों खेती-किसानी का काम करते हैं। धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि छोटू के घर की नाली का पानी उसके खेत में जा रहा था, जिस पर उसने छोटू से पानी रोकने को कहा। छोटू ने शाम तक रोकने की बात कही, लेकिन इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। कुछ देर बाद छोटू अपने परिवार और साथियों के साथ छत पर चढ़ गया और पत्थरबाजी शुरू कर दी। जवाब में धर्मेंद्र पक्ष ने भी नीचे से पत्थर फेंके। इस बीच किसी ने हवाई फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस झड़प में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जयरोग अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बिजौली थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि यह विवाद वास्तव में नाली के पानी को लेकर शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसक रूप में बदल गया। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच जारी है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 27 अप्रैल 2026, सोमवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime