,

लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

धनतेरस की सुबह लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12204, अमृतसर-सहरसा) में बड़ा हादसा टल गया। पंजाब के सरहिंद स्टेशन के करीब ट्रेन की 19 नंबर बोगी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते बोगी धू-धू कर जलने लगी।

लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जैसे ही आग का धुआं फैलना शुरू हुआ, यात्रियों में भगदड़ मच गई। लोग अपना सामान लेकर ट्रेन से नीचे उतरने लगे। अफरातफरी के दौरान कई यात्रियों को चोटें आईं, जबकि एक महिला झुलसने की खबर भी सामने आई है।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी की गंभीर मौत की सूचना नहीं है, लेकिन कई यात्रियों का सामान बोगी में ही छूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन सुबह करीब 7:30 बजे सरहिंद स्टेशन पार कर रही थी, तभी एक यात्री ने बोगी नंबर 19 से धुआं उठते देखा और तुरंत चेन खींच दी। इसी दौरान लपटें उठने लगीं और यात्री इधर-उधर भागने लगे।

रेलवे अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों को सुरक्षित रूप से दूसरी बोगियों में स्थानांतरित किया और ट्रेन को दोबारा रवाना करने की तैयारी शुरू कर दी। गनीमत यह रही कि लोको पायलट और स्टाफ की तेजी से की गई कार्रवाई के कारण

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की

Islamabad के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में

PM Modi ने ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की दी शुभकामनाएं, एकता-खुशहाली की कामना की

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को दो प्रमुख

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश

MP: Top 10

MP : जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में आज

Chanakya Niti: जीवन में कैसी भी परिस्थिति हो, इन 3 चीजों पर कभी न करें शर्म, चाणक्य की सीख आएगी काम

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और