,

इंदौर में दो महिलाओं पर एफआईआर, बाबा रामपाल की किताबें बेचने का आरोप

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: बाबा रामपाल की किताबें बेचने के मामले में दो महिलाओं के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने समाजवाद नगर निवासी निर्मला हार्डिया और रेणुका हार्डिया को हिरासत में लिया है। शिकायतकर्ता अनुकूल इंगले के मुताबिक, वह क्षत्रिय धर्मशाला के पास से गुजर रहे थे, तभी दोनों महिलाएं उन्हें “ज्ञान गंगा” नामक किताब लेने का आग्रह करने लगीं।

किताब में विवादित बातें

अनुकूल के अनुसार, किताब में कई ऐसे अंश हैं, जिनसे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। इसमें गंगा स्नान, उपवास और धार्मिक स्थलों पर जाने को निषेध बताया गया है। पृष्ठ 25 पर काल को ब्रह्मा और प्रकृति को दुर्गा बताया गया है, साथ ही काल द्वारा प्रकृति के साथ जबरदस्ती करने का वर्णन भी है। इसके अलावा, किताब में गायत्री माता और हिंदू देवताओं को लेकर भी आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं।

हिंदू संगठनों की भूमिका

शिकायत दर्ज कराने के लिए अनुकूल इंगले के साथ हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया। गौरतलब है कि कथित बाबा रामपाल पहले से ही हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

जबलपुर में पहले भी हुई कार्रवाई

इससे पहले जबलपुर के रिछाई इलाके में भी पुलिस ने एक नकली डॉक्टर दशरथ बैरागी को गिरफ्तार किया था, जो अपने मरीजों को रामपाल की किताबें देता था। रांझी पुलिस ने उसके घर से भी कई आपत्तिजनक धार्मिक साहित्य बरामद किया था। बैरागी ने पूछताछ में बताया था कि वह रामपाल के विचारों से प्रभावित होकर यह साहित्य बांटता था।

Dev Deepawali : योगी सरकार ने देव दीपावली पर परंपरा और तकनीक का संगम दिखाया

Dev Deepawali : ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी…

Vaibhav Sooryavanshi ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, युवराज सिंह से की बातचीत ने बदली बल्लेबाजी की दिशा

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 24 नवंबर…

PM Modi और जर्मन चांसलर मर्ज के बीच फोन पर बातचीत, रक्षा और तकनीक समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के…

CG: हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदा छात्र; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. सट्टे में नुकसान से आर्थिक तंगी में था कारोबारी, पत्नी…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 नवंबर 2026 का दिन बुधवार है। ज्योतिषीय गणना…

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…

CM Hemant Soren देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा लुगू बुरू, घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ : मुख्यमंत्री

CM Hemant Soren लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल…

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…