फर्जी डॉक्टर तैयबा पर FIR दर्ज: गलत इलाज से नवजात की मौत, बिना डिग्री चला रही थी क्लिनिक और मेडिकल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

उज्जैन उज्जैन में बिना मेडिकल डिग्री के इलाज करने वाली फर्जी महिला डॉक्टर तैयबा पर आखिरकार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। करीब एक हफ्ते पहले गलत इलाज की वजह से नवजात की मौत होने के बाद कार्रवाई की गई। फिलहाल आरोपी महिला डॉक्टर फरार है। पुलिस के अनुसार, तैयबा न तो रजिस्टर्ड डॉक्टर थी और न ही उसके पास क्लिनिक या मेडिकल स्टोर चलाने की वैध अनुमति थी। इसके बावजूद वह मक्सी रोड स्थित पंवासा इलाके में अवैध रूप से क्लिनिक और मेडिकल स्टोर चला रही थी।


डिलीवरी के दौरान बिगड़ी महिला की हालत, नवजात की मौत

2 अक्टूबर को चिंतामन क्षेत्र निवासी लखन मालवीय की पत्नी काजल को प्रसव पीड़ा हुई। परिवार पहले उसे जीवाजीगंज के सरकारी अस्पताल लेकर गया, जहां एक महिला कर्मचारी ने उन्हें डॉ. तैयबा शेख के पास जाने की सलाह दी।
तैयबा ने जांच के बाद कहा कि गर्भ में पल रहे बच्चे के हाथ-पैर विकसित नहीं हुए हैं और उसे अपने क्लिनिक से विशेष हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। वहां तैयबा ने खुद ही मरीज को रक्त चढ़ाने जैसी प्रक्रिया शुरू की। थोड़ी ही देर में काजल की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने डिस्चार्ज की मांग की, लेकिन तैयबा ने स्थिति “इमरजेंसी” बताकर दूसरे अस्पताल रेफर करने की बात कही। जब मरीज को ले जाया जा रहा था, तभी वह पति के साथ वहां से भाग गई। बाद में परिजन काजल को एसएन कृष्णा अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई, लेकिन नवजात मृत पैदा हुआ।


फरार डॉक्टर पर FIR, स्वास्थ्य विभाग ने सील किया क्लिनिक

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और स्वास्थ्य विभाग को शिकायत दी। जांच में पाया गया कि तैयबा का क्लिनिक फर्जी नाम से चल रहा था और न ही उसके पास मेडिकल रजिस्ट्रेशन था।
3 अक्टूबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लिनिक को सील कर दिया। 6 अक्टूबर को विशेष अस्पताल की भी जांच हुई और रिपोर्ट पंवासा थाने भेजी गई। इसके आधार पर 9 अक्टूबर को पुलिस ने तैयबा के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। SP ने कहा कि आरोपी के खिलाफ गैरकानूनी चिकित्सा और लापरवाही से मौत के मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Horoscope: 31 मार्च 2026

Horoscope: राशिफल आज: मंगलवार को इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित