Farrukhabad: माफिया अनुपम दुबे के भाई बब्बन और डब्बन सहित 6 आरोपी कोर्ट में पेश, 30 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Farrukhabad

Report: Sartaj khan

Farrukhabad जिला प्रशासन ने माफिया घोषित अनुपम दुबे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत माफिया के ब्लॉक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ ‘बब्बन’ और हिस्ट्रीशीटर भाई अनुराग दुबे उर्फ ‘डब्बन’ समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। सुरक्षा के मद्देनजर कचहरी परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था और कई थानों की फोर्स तैनात रही।

DM-SP की मंत्रणा के बाद गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई

Farrukhabad अनुपम दुबे वर्तमान में इंस्पेक्टर रामनिवास यादव और ठेकेदार मो. शमीम की हत्या के मामले में मथुरा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। अब उसके भाइयों और करीबियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक की उच्च स्तरीय बैठक के बाद इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की रिपोर्ट जिला जज को भेजी गई थी। हरी झंडी मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर ‘डब्बन’ को फतेहगढ़ और ‘बब्बन’ को मैनपुरी के नबीगंज से हिरासत में लिया।

लोहिया अस्पताल में मेडिकल के बाद हुई पेशी

Farrukhabad गुरुवार को हिरासत में लिए गए सभी छह आरोपियों को शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय न्यायालय ने आरोपियों को 30 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। इस दौरान पुलिस इनसे गैंग की अन्य गतिविधियों और अवैध संपत्तियों के बारे में पूछताछ करेगी।

कचहरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम: पुलिस अधीक्षक का बयान

Farrukhabad पेशी के दौरान कचहरी परिसर में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम रहे। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि जिले में अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ मानक के अनुरूप सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध से अर्जित संपत्तियों और गैंग से जुड़े हर व्यक्ति की बारीकी से जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Read this: Kaushambi  : पत्रकार पर ‘फर्जी’ मुकदमे के खिलाफ भड़का आक्रोश, प्रेस क्लब ने पैदल मार्च निकाल कर दिया धरना

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित