,

Faridabad News: 39वें हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 2000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

- Advertisement -
Ad imageAd image
Faridabad News

Report by: Sandeep Chaudary, Edit by: Priyanshi Soni

Faridabad News: 39वें हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले को लेकर फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मेले में आने वाले लाखों दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसी कड़ी में फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र गुप्ता ने संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेला परिसर का निरीक्षण किया।

Faridabad News: 2000 पुलिसकर्मियों की रहेगी तैनाती

पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सूरजकुंड मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 2000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें वर्दीधारी और सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं, जो मेले के हर कोने पर नजर रखेंगे।

Faridabad News: 600 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Faridabad News

मेले की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए पूरे परिसर में करीब 600 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Faridabad News: संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की तुरंत दें सूचना

पुलिस कमिश्नर ने मेला देखने आने वाले लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत मेले में बनाए गए पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

Faridabad News: ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी तैयारी

उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र और उसके आसपास ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Read Also: Bhiwani News: कुष्ठ रोग जागरूकता पखवाड़े की शुरुआत, महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर लिया संकल्प

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड