इंदौर में फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, हरियाणा पुलिस ने चार आरोपी पकड़े

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

इंदौर | हरियाणा पुलिस ने इंदौर में चल रहे एक फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। यह कॉल सेंटर “Bharat Wedding & Community Matrimonial” के नाम से संचालित हो रहा था और इसके जरिए लोगों से शादी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की जा रही थी।

हरियाणा के युवक से की थी ठगी

मामले की शुरुआत तब हुई जब हरियाणा के जींद जिले के एक युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसे शादी के बहाने ठगा गया है। जांच में पता चला कि कॉल सेंटर की लोकेशन इंदौर के कॉलोनी नगर स्थित आरती अपार्टमेंट (फ्लैट नंबर 302) में है। इसके बाद जींद साइबर पुलिस ने एरोड्रम थाना पुलिस के सहयोग से शुक्रवार देर शाम वहां छापा मारा।

आरोपियों से मिले मोबाइल, लैपटॉप और नकदी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और मौके से 90 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप और 1.40 लाख रुपये नकद बरामद किए।

पकड़े गए आरोपी

  1. रितु नामदेव (पिता हरीशचंद्र नामदेव)
  2. प्रमीला रोकड़े (पत्नी सूरज धार्मिक)
  3. प्रिया रोकड़े (पत्नी छत्रपति रोकड़े)
  4. सूरज धार्मिक (पुत्र भगवानदास धार्मिक)

आरोपियों ने कबूला जुर्म

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने ठगी की बात स्वीकार की है। आगे की जांच के लिए हरियाणा पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई है ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

बड़ा नेटवर्क होने की आशंका

पुलिस को संदेह है कि यह गैंग कई राज्यों में सक्रिय था और अब यह जांच की जा रही है कि ठगी का यह नेटवर्क किन-किन इलाकों में फैला था और इसकी फंडिंग कहां से होती थी।

Illegal gas cylinder: रजौली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापेमारी, 2 गिरफ्तार

Report by: Rishabh Kumar Illegal gas cylinder: बिहार के रजौली अनुमंडल पदाधिकारी

Sanjeevani Express Ambulance: एमसीबी जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

Sanjeevani Express Ambulance: छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को

LSG vs DC मुकाबला आज, जानें पिच और प्लेइंग-11 की खास बातें

LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम

Gujarat Titans को पंजाब किंग्स से पहले मैच में मिली हार, जॉस बटलर रहे सबसे बड़े विलेन

Gujarat Titans और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: ‘धुरंधर 2’ ने 13वें दिन पार किया ₹1400 करोड़ का आंकड़ा, चीन में नहीं हुई रिलीज

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर:

PM Awas Yojana Corruption: PM आवास योजना में घूसखोरी का खुलासा, दूसरी किस्त के नाम पर वसूली का आरोप

PM Awas Yojana Corruption: लोरमी जनपद पंचायत क्षेत्र से प्रधानमंत्री आवास योजना

Raipur Knife Attack: रायपुर में फिर चाकूबाजी, पुराने विवाद में युवक पर हमला, हालत गंभीर

Raipur Knife Attack: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 15 अप्रैल से भीषण

Horoscope: 1 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानें सभी 12 राशियों के हाल

Horoscope: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार 1 अप्रैल 2026 का दिन कई