Exit Poll Results: महाराष्ट्र-झारखंड में किसकी बन रही सरकार, जानिए क्या कहते हैं एग्जिट पोल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Exit Poll Results

महाराष्ट्र-झारखंड में कौन बनेगा किंग, ये बड़ा सवाल है और इसका जवाब मिलेगा 23 नवम्बर को जब नतीजे आयेंगे। लेकिन आज दिनभर ने उत्साह ने बता दिया कि जनता ने बढ़ चढ़ कर मतदान किया है। महाराष्ट्र में 288 सीटों पर एक चरण में मतदान हुआ जबकि झारखंड में दो चरणों में मतदान संपन्न हुआ। महाराष्ट्र में महायुति बनाम एमवीए का मुख्य मुकाबला है जबकि झारखंड में सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच कड़ी टक्कर है।

झारखंड में JMM बनाएगी इतिहास

JMM के नेतृत्व वाला गठबंधन अपनी कल्याणकारी योजनाओं के दम पर सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, जबकि बीजेपी ने हिंदुत्व, बांग्लादेश से घुसपैठ और मौजूदा सरकार के भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाकर चुनावी मैदान में ताल ठोंकी है। राज्य में विधानसभा की 81 सीटें हैं। यहां पर पहले चरण के लिए 13 नवंबर और 20 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग हुई। सोरेन अगर सत्ता में वापसी करते हैं तो वह इतिहास रच देंगे। वहीं अगर उनकी हार होती है तो झारखंड में वो परंपरा कायम रहेगी जो 24 साल से चल रही है।

महाराष्ट्र में किसका पलड़ा भारी?

महाराष्ट्र में जहां महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है जबकि विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) मजबूत वापसी की उम्मीद कर रहा है। महायुति में बीजेपी 149 सीट पर, शिवसेना 81 सीट पर चुनाव लड़ रही है और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 59 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार खड़े किए हैं। महा विकास आघाडी में कांग्रेस ने 101 उम्मीदवार, शिवसेना (यूबीटी) ने 95 और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने 86 उम्मीदवार खड़े किए हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सहित छोटी पार्टियां भी चुनाव लड़ रही हैं, बसपा ने 237 और एआईएमआईएम ने 17 उम्मीदवार उतारे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार?

यहां हुआ उपचुनाव

इसके अलावा यूपी की 9 और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोट डाला गया। केरल की हाई प्रोफाइल संसदीय सीट वायनाड में भी उपचुनाव के लिए भी वोटिंग हो चुकी है और अब इन्तजार नतीजों का है।

महाराष्ट्र 288 सीटों के एग्जिट पोल
MATRIZE – महायुति 150-170, एमवीए, 110-130, अन्य 8-10
Chanakya Strategies – महायुति 152 से 160, एमवीए गठबंधन को 130 से 138 सीटें, अन्य 6 से 8
JVC – महायुति को 159 सीटें, एमवीए को 116, अन्य 13 सीटें

झारखंड 81 सीटों के एग्जिट पोल
MATRIZE – NDA-46 सीट, INDIA गठबंधन 29 सीटें, अन्य 6 सीट

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari