फिरोजाबाद में मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश भूरा घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Encounter in Firozabad: 25 thousand bounty criminal Bhura injured

आरोपी के पास से देशी कट्टा और बाइक बरामद

फिरोजाबाद | 8 अप्रैल 2025

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना मटसेना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश प्रेमपाल उर्फ भूरा के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

घटना मटसेना थाना क्षेत्र के खदेडिया हरदासपुर रोड की है, जहां पुलिस को भूरा की मूवमेंट की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख भूरा ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने मौके से एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार प्रेमपाल उर्फ भूरा के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के कई मामले शामिल हैं। करीब छह महीने पहले भी उसने एक युवक की हत्या की थी, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भूरा लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था और उसके ऊपर ₹25,000 का इनाम घोषित था। उसकी गिरफ्तारी से जिले में चल रही आपराधिक गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ सकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा