Elon Musk Net Worth 2026: दुनिया के सबसे अमीर शख्स इलॉन मस्क ने इतिहास रच दिया है। उनकी कुल संपत्ति $850 बिलियन (करीब 77 लाख करोड़ रुपए) के आंकड़े को पार कर गई है। इसके साथ ही मस्क दुनिया के पहले ऐसे इंसान बन गए हैं, जिनकी नेटवर्थ 850 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई हो।
हैरानी की बात यह है कि सिर्फ एक दिन में उनकी संपत्ति में $84 बिलियन (करीब 7 लाख करोड़ रुपए) का इजाफा हुआ है।
Elon Musk Net Worth 2026: स्पेसएक्स और xAI मर्जर से उछली दौलत
फोर्ब्स के मुताबिक, मस्क की संपत्ति में यह ऐतिहासिक बढ़ोतरी उनकी कंपनियों स्पेसएक्स और xAI के मर्जर की वजह से हुई है। इस विलय के बाद दोनों कंपनियां मिलकर एक नई दिग्गज कंपनी बन गई हैं, जिसकी कुल वैल्यू $1.25 ट्रिलियन (करीब 104 लाख करोड़ रुपए) आंकी गई है।

4 महीने में 70% बढ़ी नेटवर्थ
इलॉन मस्क की नेटवर्थ में बीते 4 महीनों में करीब 70% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
- अक्टूबर 2025 में उनकी संपत्ति करीब $500 बिलियन थी
- जनवरी 2026 में यह बढ़कर $850 बिलियन तक पहुंच गई
मस्क की मौजूदा नेटवर्थ अब पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल जैसे कई देशों की GDP से ज्यादा हो चुकी है। इतना ही नहीं, यह भारत के टॉप 40 अरबपतियों की कुल संपत्ति से भी अधिक है।
मर्जर के बाद मस्क की हिस्सेदारी
मर्जर से पहले:
- स्पेसएक्स में 42% हिस्सेदारी – वैल्यू $336 बिलियन
- xAI में 49% हिस्सेदारी – वैल्यू $122 बिलियन
मर्जर के बाद:
- नई कंपनी में मस्क की हिस्सेदारी 43%
- सिर्फ उनकी हिस्सेदारी की वैल्यू: $542 बिलियन
इस एक फैसले से मस्क की संपत्ति रातों-रात $84 बिलियन बढ़ गई।

4 महीने में मस्क ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
- अक्टूबर 2025: दुनिया के पहले $500 बिलियन वाले इंसान बने
- 15 दिसंबर 2025: स्पेसएक्स वैल्यूएशन से $600 बिलियन पार
- 19 दिसंबर 2025: टेस्ला स्टॉक ऑप्शन बहाल होने के बाद $700 बिलियन क्लब में एंट्री
- जनवरी 2026: $850 बिलियन के साथ इतिहास रचा
Elon Musk Net Worth 2026: दूसरे नंबर के अमीर से भी बहुत आगे
दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज हैं, जिनकी नेटवर्थ करीब $281 बिलियन है।
इलॉन मस्क उनसे $578 बिलियन ज्यादा अमीर हैं। जिस रफ्तार से उनकी दौलत बढ़ रही है, माना जा रहा है कि वे जल्द ही दुनिया के पहले ‘ट्रिलियनेयर’ बन सकते हैं।
Elon Musk Net Worth 2026: मस्क की प्रमुख कंपनियां
टेस्ला:
इलेक्ट्रिक कार और सस्टेनेबल एनर्जी की दुनिया में क्रांति लाने वाली कंपनी। मस्क 2004 में इसमें जुड़े और बाद में CEO बने।
स्पेसएक्स:
2002 में स्थापित स्पेसएक्स का लक्ष्य अंतरिक्ष यात्रा की लागत घटाना और मंगल ग्रह पर इंसानी बस्ती बसाना है।
न्यूरालिंक:
2016 में शुरू हुई यह कंपनी दिमाग और कंप्यूटर को जोड़ने वाली ब्रेन-मशीन इंटरफेस तकनीक पर काम कर रही है।
यह खबर भी पढ़ें: Google Updates: एंड्रॉइड में ‘थेफ्ट प्रोटेक्शन’ और जीमेल में जेमिनी एआई की एंट्री





