कुरूद में पोल शिफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा, कर्मचारी पोल समेत जमीन पर गिरा, सुरक्षा पर फिर सवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
electric-pole-shifting-accident-kurud-chamleshwar-yadav

रिपोर्ट- राजेश साहू

कुरूद क्षेत्र के ग्राम सिलौटी में पोल शिफ्टिंग कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विद्युत विभाग का कर्मचारी चमलेश्वर यादव (28 वर्ष) पोल समेत जमीन पर गिर गया। हादसा पोल के निचले हिस्से से कमजोर होने के कारण हुआ, जिससे पोल अचानक टूटकर गिर पड़ा। घटना के बाद घायल कर्मचारी को तत्काल नज़दीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग की भारी लापरवाही इस घटना के लिए ज़िम्मेदार है।

सेफ्टी किट नहीं दी गई

शिफ्टिंग कार्य में लगे कर्मचारियों को सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं कराई गई थी, जबकि यह उच्च जोखिम वाला काम था। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बताया कि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार का सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट या अन्य सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे।

जिम्मेदारी तय करने की मांग

घटना के बाद क्षेत्र में विभाग के खिलाफ नाराज़गी बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना सुरक्षा प्रोटोकॉल कार्य करवाना विभाग की गंभीर लापरवाही है और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली