हिमाचल प्रदेश में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोग घबराकर निकले घरों से बाहर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

शिमला: हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई और इसका केंद्र मंडी जिले के सुंदरनगर के किआरगी क्षेत्र में स्थित था।

सुबह 8:42 पर आया भूकंप

भूकंप के झटके सुबह 8:42 बजे महसूस किए गए, जिसकी गहराई करीब 5 किलोमीटर थी। हल्के झटकों के कारण कुछ लोग डर से घरों से बाहर आ गए, हालांकि इसकी तीव्रता कम होने के कारण अधिकतर लोगों को इसका अहसास नहीं हुआ। राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील

हिमाचल प्रदेश के चंबा, शिमला, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, किन्नौर और मंडी जिले भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील जोन-5 में आते हैं। इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं

इतिहास का सबसे विनाशकारी भूकंप

गौरतलब है कि 4 अप्रैल 1905 को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आए भूकंप को राज्य के इतिहास का सबसे विनाशकारी भूकंप माना जाता है। इसकी तीव्रता 7.8 थी, जिससे बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ था।

भूकंप के झटकों के कारण स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके

बेलगावी में फिर भड़का भाषा विवाद: KSRTC कंडक्टर पर हमला, अंतरराज्यीय बसें बंद…यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... CG: 1. सौतेली बेटी और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट

Good Friday 2026: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें महत्व और इतिहास

Good Friday 2026: ईसाई धर्म का पवित्र पर्व गुड फ्राइडे प्रभु यीशु

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम