दतिया में दशहरा की धूम: 60 फीट का रावण और 55 फीट का मेघनाथ, स्टेडियम में भव्य आयोजन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Vijay, BY: Yoganand Shrivastva

दतिया। जिले में दशहरा उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। 2 अक्टूबर को स्टेडियम मैदान में 60 फीट ऊंचे रावण और 55 फीट ऊंचे मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन को लेकर प्रशासन और आयोजन समितियां लगातार तैयारियों में जुटी हुई हैं।

प्रशासन ने किया तैयारियों का निरीक्षण

भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। वहीं, कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और एसपी सूरज कुमार वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग और दर्शक दीर्घा का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से समय पर तैयारियां पूरी करें ताकि दर्शकों को किसी तरह की असुविधा न हो।

जनता की एंट्री और व्यवस्थाएं

ग्राउंड प्रभारी डॉ. राजू त्यागी ने बताया कि दर्शकों की एंट्री बस स्टैंड, स्टेडियम और मंडी गेट से होगी। रावण दहन के समय स्टेडियम में आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी, जो आइफा अवॉर्ड की तर्ज पर होगी।

सामाजिक संगठनों की भी भागीदारी

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ आयोजन समितियों के पदाधिकारी और समाजसेवी भी मौजूद रहेंगे। पूरे कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए जिलेभर से लोग शामिल होंगे।

CGCabinet Meeting : बजट प्रस्ताव को मंजूरी, किसानों को होली से पहले सौगात, जानिए, साय कैबिनेट के अहम फैसले

CGCabinet Meeting : रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी

Vrindavan: खुशियां बदलीं खौफ में! ‘ग्रीन बड’ होटल के उद्घाटन समारोह में लगी भीषण आग, मची भगदड़

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Vrindavan मथुरा (वृंदावन): धर्म नगरी वृंदावन के 'ग्रीन बड'

T20WORDCUP2026 : डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत, अफगानिस्तान 24 रन के लक्ष्य से चूका

T20WORDCUP2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड

Lifestyle : घर पर बनाएं एलोवेरा नेचुरल कंडीशनर: रूखे और बेजान बालों को मिलेगी नई चमक और मजबूती

Lifestyle केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स, बढ़ता प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण

New Delhi : 12 फरवरी ‘भारत बंद’ अलर्ट: बैंक, स्कूल और बाजार पर क्या होगा असर? जानें अपनी जरूरत की हर बात

New Delhi विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने अपनी मांगों

Morena : शादी की खुशियों में पड़ा खलल: बारात के दरवाजे पर दूल्हे के भाई से 4 लाख की लूट

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक