दुर्ग नसबंदी कांड: दो महिलाओं की मौत के बाद कांग्रेस की जांच टीम पहुंची मौके पर, परिजनों से मिलकर ली पूरी जानकारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Durg sterilization scandal: After the death of two women, the Congress investigation team reached the spot, met the family members and gathered complete information.

रिपोर्ट– विष्णु गौतम

दुर्ग जिला अस्पताल में नसबंदी ऑपरेशन के बाद दो महिलाओं—किरण यादव और पूजा यादव—की मौत के गंभीर मामले ने पूरे प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। सोमवार को इस मामले की जांच के लिए कांग्रेस की छह सदस्यीय जांच टीम दुर्ग पहुंची और दोनों मृतक महिलाओं के परिजनों से मुलाकात कर घटनाक्रम की जानकारी ली।

पहले पहुंची किरण यादव के घर, मासूम के सिर से उठा मां का साया

जांच दल में पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक अरुण वोरा, नीता लोधी समेत छह सदस्य मौजूद थे। टीम ने सबसे पहले मृतका किरण यादव के घर पहुंचकर परिवार से बात की।

किरण के मात्र दूधमुंहे बच्चे को देख टीम के सदस्य भावुक हो गए। परिजनों ने बताया कि ऑपरेशन वाले दिन अस्पताल में भारी अव्यवस्था थी।

  • स्टाफ की कमी
  • समय पर इलाज न मिलना
  • ऑपरेशन के बाद मरीजों की बिगड़ती हालत की अनदेखी
  • इन कारणों से स्थिति गंभीर हो गई और किरण की जान चली गई।

पूजा यादव के परिवार ने भी सुनाई पीड़ा

टीम इसके बाद पूजा यादव के घर पहुंची। परिवार ने रोते हुए बताया कि ऑपरेशन के दौरान गंभीर लापरवाही हुई, जिसके चलते पूजा की हालत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने सही जानकारी नहीं दी, जिससे परिवार भय और दहशत में रहा।

पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया ने दोनों परिवारों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जल्द ही इसे कांग्रेस हाईकमान को सौंपा जाएगा. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी, और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। कांग्रेस की जांच टीम की पहल से पीड़ित परिवारों में न्याय की उम्मीद जगी है। घटना ने महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा) से मारपीट, एसआई निलंबित

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा)

Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए गबन के आरोपी

By : कुलदीप सैनी Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करें: डिप्टी सीएम

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,

RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में