DURG PROTEST : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय धरना, मानदेय वृद्धि और सरकारी कर्मचारी दर्जा की मांग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

DURG PROTEST : दुर्ग के हिंदी भवन के पास आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रही हैं। धरने में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं, जिन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) को 50 वर्ष पूरे हो चुके हैं। पिछले पांच दशकों से वे गांव-गांव और घर-घर जाकर महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को आमजन तक पहुंचा रही हैं। विभाग इस वर्ष गोल्डन जुबली मना रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की आर्थिक स्थिति अब भी कमजोर बनी हुई है।

DURG PROTEST : कार्यकर्ताओं ने बताया कि पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों के अलावा उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान सर्वे, जनजागरूकता और निर्वाचन कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बावजूद उन्हें प्रतिमाह केवल 4500 रुपये और सहायिकाओं को 2500 रुपये मानदेय दिया जा रहा है।

धरने में शामिल महिलाओं की प्रमुख मांग है कि उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित कर न्यूनतम वेतनमान लागू किया जाए। जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक कार्यकर्ताओं को 26,000 रुपये और सहायिकाओं को 22,100 रुपये प्रतिमाह वेतन देने की मांग की गई है। साथ ही मध्य प्रदेश की तर्ज पर 1000 रुपये प्रतिमाह वृद्धि सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई है।

DURG PROTEST : भिलाई अध्यक्ष संगीता शुक्ला ने बताया कि तीसरी मांग सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी है। उन्होंने सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी, मासिक पेंशन, आकस्मिक मृत्यु पर सहायता राशि और समूह बीमा लागू करने के लिए स्पष्ट नीति बनाने की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। धरने के चलते दो दिनों तक बच्चों को पोषाहार वितरण भी प्रभावित रहेगा।

READ MORE : Ambikapur News : कवरेज के दौरान पत्रकार से मारपीट-कार के शीशे तोड़े, पुलिस मौजूदगी में हमला, पत्रकारों का कोतवाली में धरना

- Advertisement -
Ad imageAd image

Hockey में उभरा मध्यप्रदेश, बेटियों के बाद बेटों ने भी रचा इतिहास, दोनों टीमों ने जीता रजत पदक

Hockey: 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 में मध्यप्रदेश की

Masoom Sharma Controversy: देहरादून में गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज, कार्यक्रम में अभद्र भाषा का आरोप

Masoom Sharma Controversy: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हरियाणवी लोक गायक मासूम

Iran US Talk Failure: इस्लामाबाद वार्ता फेल, ईरान का आरोप- ‘डील से बस कुछ इंच दूर थे’

Iran US Talk failure: ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद

Nainital Viral Video: नैनीताल में सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Nainital Viral Video: उत्तराखंड के नैनीताल शहर में कानून व्यवस्था को लेकर

Hockey में उभरा मध्यप्रदेश, बेटियों के बाद बेटों ने भी रचा इतिहास, दोनों टीमों ने जीता रजत पदक

Hockey: 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 में मध्यप्रदेश की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. 15 अप्रैल से हीट

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भीषण गर्मी की दस्तक,

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल