नशे में धुत कार चालक ने मचाया तांडव: अनियंत्रित XUV घुसी दुकान में, कई बाल-बाल बचे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Drunk driver wreaks havoc: Uncontrolled SUV rams into shop, several narrowly escape

रिपोर्ट: समीम खान, एडिट- विजय नंदन

लखनपुर: नेशनल हाईवे-130 पर स्थित लखनपुर शहर में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ़्तार अनियंत्रित एक्सयूवी (XUV) कार सीधे एक फैब्रिकेशन दुकान में जा घुसी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, हालांकि दुकान में काम कर रहे एक कर्मचारी को मामूली चोट आई है।

मवेशी को बचाने के चक्कर में खोया नियंत्रण


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा 3 नवंबर की दोपहर लगभग 3 बजे हुआ। रायपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही एक्सयूवी कार के चालक ने अचानक सड़क पर आए मवेशी को बचाने के प्रयास में वाहन से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे स्थित जेएस फैब्रिकेशन दुकान को निशाना बनाया और सीधे उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दुकान के बाहर रखे चैनल और अन्य सामग्री बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के समय कर्मचारी दुकान के भीतर काम कर रहे थे, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

कार के अंदर मिलीं शराब की बोतलें, चालक था नशे में

हादसे की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने कार के चालक और वाहन को जब्त कर थाने ले गई। पुलिस के मुताबिक, एक्सयूवी कार की तलाशी लेने पर उसके अंदर से शराब की बोतलें और चखना भी मिला है। प्रथम दृष्टया यह बताया जा रहा है कि चालक और उसके साथी शराब के नशे में थे, जिसके कारण यह अनियंत्रित हादसा हुआ। पुलिस ने घायल कर्मचारी को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा है और चालक तथा वाहन को ज़ब्त कर मामले की विस्तृत जाँच शुरू कर दी है।

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक