कांकेर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dr. Bhimrao Ambedkar's 134th birth anniversary was celebrated with great pomp in Kanker, a grand bike rally was taken out

युवाओं ने निकाली भव्य बाइक रैली

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी, कांकेर

कांकेर। भारत रत्न, संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती जिले में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला मुख्यालय कांकेर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे सुभाष वार्ड स्थित डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर सामुदायिक भवन से हुई, जहां से एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्टर परिसर के समीप स्थापित डॉ. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा तक पहुंची। वहां उपस्थित जनसमूह ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, पूजा-अर्चना की और संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। साथ ही पंचशील ध्वज को भी पूरे सम्मान के साथ फहराया गया।

इस अवसर पर डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर स्मारक समिति के अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा, “बाबा साहेब सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि विश्व धरोहर हैं। वे भारतीय संविधान के निर्माता हैं, जिन्होंने समाज के हर वर्ग विशेष रूप से महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को समानता और अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया।”

समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, युवावर्ग और समिति के सदस्य उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, अनुशासन और सामाजिक एकता की भावना देखने को मिली।

डॉ. अंबेडकर की जयंती पर आयोजित यह रैली और समारोह समाज को उनके आदर्शों पर चलने का प्रेरणा स्रोत बना।

Chhindwara bus accident : पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलटी, 10 की मौत की खबर, 30 से ज्यादा घायल

Chhindwara bus accident : सिमरिया मंदिर के पास बड़ा हादसा मध्यप्रदेश के

Petrol Diesel : अफवाहों पर रोक के लिए SOP जारी, फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Petrol Diesel : अफवाहों से बढ़ी चिंता, प्रशासन अलर्ट जिले में पेट्रोल

Dhanwal suspension : श्री धनवाल की याचिका पर जबलपुर उच्च न्यायालय ने नहीं दिया स्थगन

Dhanwal suspension : अपेक्स बैंक द्वारा दिनांक 22-3-26 को आदेश क्रमांक मप्रमु/13/केडर/प्रसं/2979

RAIPUR : आबकारी ठेकों और महादेव सट्टा मामले पर डिप्टी CM अरुण साव का कांग्रेस पर पलटवार

RAIPUR : आबकारी विभाग ठेका विवाद पर पलटवार रायपुर में आबकारी विभाग

Hazaribagh में रामनवमी से पहले पुलिस का ‘महाअभियान’: 54 ठिकानों पर रेड, शराब की भट्टियां की गईं ध्वस्त

रिपोर्टर: रूपेश कुमार दास Hazaribagh रामनवमी के महापर्व को नशामुक्त और शांतिपूर्ण

Cinema राजकुमार राव की फिल्म ‘टोस्टर’ का इंतज़ार खत्म: ओटीटी पर इस दिन होगी ब्लॉकबस्टर एंट्री

Cinema : बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा के

Maheshwar में फूटा परिजनों का दर्द: “बेटी दबाव में है, साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है कुल का नाम”

Maheshwar फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की अभिनेत्री मोनालिसा भोंसले द्वारा कोच्चि

Mercosur ने UAE और भारत के साथ व्यापार वार्ता तेज की, वैश्विक ट्रेड में नए अवसर

Mercosur : दक्षिण अमेरिकी व्यापार समूह Mercosur ने भारत और UAE के

Madhupur: बूढ़ेई चौक पर भीषण आग का तांडव, देखते ही देखते खाक हुईं 6 दुकानें; लाखों का नुकसान

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बूढ़ेई