,

Job APSSB Recruitment 2026: अरुणाचल प्रदेश में पुलिस और फायरमैन की बंपर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

Job

Job सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। अरुणाचल प्रदेश स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (APSSB) ने कॉन्स्टेबल, फायरमैन और स्पेशल टाइगर गार्ड समेत कुल 984 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट apssb.nic.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

Job महत्वपूर्ण तिथियाँ और आवेदन शुल्क

इच्छुक उम्मीदवारों को समय सीमा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आवेदन की प्रक्रिया 23 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है।

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अप्रैल 2026 (शाम 3 बजे तक)
  • लिखित परीक्षा (संभावित): 10 मई 2026
  • PET/PST टेस्ट: 25 मई 2026 से शुरू
  • शुल्क: सामान्य वर्ग के लिए ₹200 और APST उम्मीदवारों के लिए ₹150।

Job पदों का विवरण और योग्यता

इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों में रिक्तियां भरी जाएंगी। सभी पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास रखी गई है।

पद का नामरिक्तियांविभाग
कॉन्स्टेबल (IRBn)238पुलिस मुख्यालय (PHQ)
कॉन्स्टेबल (सिविल पुलिस)170 (महिला) / 73 (पुरुष)पुलिस मुख्यालय (PHQ)
स्पेशल टाइगर गार्ड243पर्यावरण एवं वन विभाग
फायरमैन26फायर एवं इमरजेंसी सर्विसेज
कॉन्स्टेबल बैंड/बगलर06पुलिस मुख्यालय (PHQ)

Job शारीरिक मापदंड (Height & Chest)

यूनिफॉर्म वाली इन नौकरियों के लिए शारीरिक योग्यता अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम हाइट 165 सेमी और सीना 79-84 सेमी (फुलाकर) होना चाहिए। महिला उम्मीदवारों (सिविल पुलिस) के लिए हाइट 157 सेमी निर्धारित की गई है। स्पेशल टाइगर गार्ड के लिए पुरुषों की हाइट 163 सेमी और महिलाओं की 150 सेमी मान्य होगी।

चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को ₹21,700 से ₹69,100 (लेवल-3) का वेतनमान मिलेगा।

Read this: Hazaribagh में रामनवमी से पहले पुलिस का ‘महाअभियान’: 54 ठिकानों पर रेड, शराब की भट्टियां की गईं ध्वस्त

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…