NEIAH: राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का गौरव – डॉ. द्विवेदी NEIAH सलाहकार समिति के सदस्य बने

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
NEIAH

NEIAH: इंदौर के वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. ए.के. द्विवेदी को भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने शिलांग (मेघालय) स्थित पूर्वोत्तर आयुर्वेद एवं होम्योपैथी संस्थान (NEIAH) की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक सलाहकार समिति में सदस्य (होम्योपैथी विशेषज्ञ) के रूप में नामित किया है। इस समिति में उनका तीन वर्षों के लिए मनोनयन किया गया है।

NEIAH: पूर्वोत्तर का प्रमुख आयुष संस्थान

NEIAH पूर्वोत्तर भारत का एकमात्र स्वायत्त आयुष संस्थान है, जहाँ आयुर्वेद और होम्योपैथी की उच्च शिक्षा, शोध गतिविधियाँ और चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध हैं। डॉ. द्विवेदी का अनुभव संस्थान के शैक्षणिक विकास, नीतिगत मार्गदर्शन और शोध गतिविधियों को और सशक्त बनाने में सहायक होगा।

डॉ. द्विवेदी का बयान
डॉ. द्विवेदी ने कहा, “पूर्वोत्तर आयुर्वेद एवं होम्योपैथी संस्थान की वैज्ञानिक सलाहकार समिति का सदस्य चुना जाना मेरे लिए अत्यंत सम्मान और जिम्मेदारी का विषय है। मेरा प्रयास रहेगा कि अपने अनुभवों के माध्यम से वहाँ शोध कार्यों को नई दिशा दे सकूँ और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने में योगदान कर सकूँ। इस विश्वास के लिए मैं प्रधानमंत्री जी एवं आयुष मंत्रालय का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”

Dr. A.K. Dwivedi NEIAH

समाज और संस्थानों ने दी बधाई
डॉ. द्विवेदी के मनोनयन पर श्री गुजराती समाज के पदाधिकारी, एस.के.आर.पी. गुजराती होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक और सहकर्मी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद में भी कार्यरत
डॉ. द्विवेदी 2015 से केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (CCRH), आयुष मंत्रालय में वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के सदस्य के रूप में सेवाएँ दे रहे हैं। अप्लास्टिक एनीमिया एवं हीमैटोहाइड्रोसिस जैसी जटिल बीमारियों के उपचार में उनकी विशेषज्ञता के कारण देशभर से मरीज इंदौर आते हैं।

एनीमिया जागरूकता अभियान का योगदान
डॉ. द्विवेदी के 27 वर्षों के एनीमिया जागरूकता अभियान को केंद्रीय स्तर पर सराहा गया है। इसी के परिणामस्वरूप उन्हें समय-समय पर विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह दायित्व केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि इंदौर, मध्यप्रदेश और होम्योपैथी जगत के लिए गौरव का विषय है।

NEIAH

NEIAH: जनहितकारी अभियान की जानकारी

इस वर्ष भी डॉ. द्विवेदी के नेतृत्व में इंदौर में एनीमिया जागरूकता अभियान 22 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित होगा। इसमें सांसद सेवा प्रकल्प मुख्य सहयोगी रहेगा। अभियान के तहत प्रशिक्षित टीम घर-घर जाकर एनीमिया के लक्षण, रोकथाम और पोषण संबंधी जानकारी देगी, ताकि स्वस्थ आदतों से रक्तवृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

सांकेतिक संदेश
डॉ. द्विवेदी ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि होम्योपैथी और आयुर्वेद का समन्वय कर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime

Kantara विवाद में रणवीर सिंह ने मांगी माफी, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

Kantara: रणवीर सिंह ने फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के एक किरदार की

PM Modi ने ट्रंप पर हमले पर दी प्रतिक्रिया, कहा- जानकर राहत मिली कि वे सुरक्षित हैं

PM Modi: नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी

Water Crisis: भीषण गर्मी में खोंगापानी में गहराया जल संकट, वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी

Water Crisis: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले अंतर्गत नगर पंचायत खोंगापानी में भीषण

White House फायरिंग, ट्रंप ने जारी की हमलावर की फोटो, सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश नाकाम

White House: डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में हुई फायरिंग