Dowry harassment: नालंदा में सनसनीखेज वारदात, बेटे की चाह में माँ और दो बेटियों को जहर देने का आरोप, ससुराल पक्ष फरार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dowry harassment

Report by: Subham Edit by: Priyanshi Soni

Dowry harassment: नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के जगतनंदनपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां कथित तौर पर जहर देने से एक विवाहिता और उसकी दो मासूम बेटियों की मौत हो गई। मृतका की पहचान कविता कुमारी के रूप में हुई है, जिनकी शादी करीब 10 साल पहले गांव के पिंटू यादव से हुई थी। घटना के बाद से आरोपी ससुराल पक्ष फरार बताया जा रहा है।

Dowry harassment: बेटा नहीं होने पर प्रताड़ना का आरोप

Dowry harassment

मायके पक्ष का आरोप है कि कविता ने दो बेटियों गुंजन और सपना को जन्म दिया था, जिसके कारण ससुराल वाले उसे लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और अंततः ससुराल वालों ने कविता और उसकी दोनों बेटियों को जहर देकर मार डाला। परिवार ने इसे सुनियोजित हत्या बताया है।

Dowry harassment: पुलिस जांच तेज, एफएसएल टीम बुलाई गई

घटना की सूचना मिलते ही रहुई थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हर पहलू से जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी ससुराल पक्ष की तलाश जारी है।

Read also: Nalanda: पावापुरी के विद्यालय में 8 वीं की छात्रा कृति कुमारी की अचानक मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में

uttar pradesh : अयोध्या महायज्ञ में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

uttar pradesh : रामनवमी महायज्ञ में अफरा-तफरी, हताहत नहीं उत्तर प्रदेश के

Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वनों की समृद्धि और जैव विविधता के प्रति संवेदनशील

Bhopal : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वन्य जीव संरक्षण