Diwali 2025: दिवाली कब है, पूजा विधि, सामग्री की सूची, लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, वो सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Diwali 2025: When is Diwali, Puja Vidhi, list of ingredients, auspicious time for Lakshmi Pujan, everything you need to know

by: vijay nandan

भोपाल: दिवाली जो रोशनी और समृद्धि का पर्व है, जो पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। यह पर्व कार्तिक मास की अमावस्या को आता है और माना जाता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। भक्तजन इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और श्रीराम के दरबार का पूजन करते हैं।

दिवाली 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त:

  • अमावस्या तिथि: 20 अक्टूबर 2025
  • समय: दोपहर 3:44 बजे से 21 अक्टूबर शाम 5:55 बजे तक
  • लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त: शाम 7:08 बजे से रात 8:18 बजे तक (समय: 1 घंटा 11 मिनट)
  • चौघड़िया मुहूर्त:
    अपराह्न: 03:44 PM – 05:46 PM
    सायाह्न: 05:46 PM – 07:21 PM
    रात्रि: 10:31 PM – 12:06 AM
  • उषाकाल: 01:41 AM – 06:26 AM

पूजन सामग्री: गणेश-लक्ष्मी मूर्ति, कुबेर यंत्र, चांदी का सिक्का, कलश, आम के पत्ते, फूल, चंदन, कपूर, केसर, वस्त्र, दीपक, मिट्टी के दीये, सुपारी, पान के पत्ते, नैवेद्य, मिठाई, पंच रत्न, और जल के पात्र।

पूजन विधि: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पूजा स्थल को साफ करें।
लाल या पीले वस्त्र चौकी पर बिछाएं।
कलश में गंगाजल, पंचपल्लव, सप्तधान्य डालकर नारियल रखें।
गणेश जी का पूजन करके दूर्वा अर्पित करें और ‘ऊँ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें।
मां लक्ष्मी का पूजन करें, पुष्प, अक्षत, दीप, फल, मिठाई और अन्य वस्तुएं अर्पित करें।
पूजन के बाद श्रीसूक्त और कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें।

आरती और मंत्र:

श्री गणेश आरती: “जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा…”
श्री लक्ष्मी आरती: “ओम जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता। तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता…”
गणेश मंत्र: “ॐ श्रीं गं सौम्याय गणपतये, वरवरद सर्वजन हृदयं स्तम्भय स्वाहा।”

विशेष ज्योतिषीय संयोग:
इस वर्ष हंस महापुरुष राजयोग बन रहा है, जो इस दिवाली को और भी शुभ और फलदायी बनाता है।
इस दिवाली अपने घरों को दीपों की रौशनी और सकारात्मक ऊर्जा से सजाएँ और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

इस वर्ष दिवाली पर एक विशेष और शुभ योग बन रहा है, जिसे हंस महापुरुष राजयोग कहा जाता है। यह योग तब बनता है जब गुरु ग्रह (बृहस्पति) अपनी उच्च राशि कर्क में स्थित होता है। ज्योतिष में इसे बेहद शुभ माना जाता है और यह व्यक्ति के जीवन में वैभव, सम्मान, बुद्धि और समृद्धि लाने वाला होता है। दिवाली जैसे पावन पर्व पर इस योग का बनना इस दिन की धार्मिक और ज्योतिषीय महत्ता को और बढ़ा देता है।

राशियों पर प्रभाव:

मिथुन राशि: इस दिवाली करियर में सफलता और नई जिम्मेदारियों के योग बन सकते हैं। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।

कर्क राशि: गुरु ग्रह की उच्च स्थिति कर्क राशि के जातकों के लिए सबसे अधिक लाभदायक है। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा।

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए यह दिवाली लाभकारी रहेगी। रुका हुआ भुगतान मिल सकता है और अचानक लाभ के योग बन सकते हैं। व्यापार में नई डील से मुनाफा होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों को दिवाली पर विशेष धनलाभ हो सकता है। अटका हुआ कार्य पूरा होगा और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि मिल सकती है। व्यवसाय में नई डील या निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए समय बहुत शुभ है। अचानक धन प्राप्ति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिससे सम्मान बढ़ेगा। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और अविवाहितों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।

नोट: ये जानकारी सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं और पंचांग पर आधारित है। व्यक्तिगत निर्णयों के लिए विशेषज्ञ से सलाह लेना उचित होगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: भोपाल के स्नूकर क्लब

Kathmandu के पास त्रिशूली नदी में देर रात बस हादसा, 18 लोगों की मौत

Kathmandu: नेपाल के काठमांडू से करीब 90 किलोमीटर दूर एक दर्दनाक सड़क

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... CG: आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: भोपाल के स्नूकर क्लब

Horoscope: 23-02-26

Horoscope: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन.. Horoscooe: मेष राशि

KCG Cattle Smuggling Case: जंगल मार्ग से नागपुर ले जाए जा रहे मवेशी पकड़े

KCG Cattle Smuggling Case: पहाड़ी जंगल में पुलिस की दबिश, दो भैंस

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: राज्यसभा की दौड़ से खुद को अलग बताया भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: बालोद दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा

AYODHYA: अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा रामकथा पार्क में G+3 भवन निर्माण कार्य जारी

REPORT: VANDANA RAWAT AYODHYA: अयोध्या, 22 फरवरी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन

Pithampur Conclave ; मालवा की अनुकूल स्थितियों से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : सीएम

Pithampur Conclave : राज्य सरकार औद्योगिक एवं उभरते क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ

Chenari Drinking Water Project: पहाड़ी गांवों में लिफ्ट से होगी पेयजल आपूर्ति

Chenari Drinking Water Project: सदन में उठाया मुद्दा Sasaram। Chenari Drinking Water

GovindpureBhopal22feb : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

GovindpureBhopal22feb : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर

Love Birds Aviary : विदेशी पक्षियों से एवियारी हुआ गुलजार

Love Birds Aviary : डिप्टी सीएम ने मुकुंदपुर जू का किया निरीक्षण

Residential School Admission Exam: आवासीय विद्यालय में नामांकन परीक्षा आयोजित

Residential School Admission Exam: कक्षा 6 में प्रवेश हेतु दो घंटे चली

OperationCrackdown के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 879 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी OperationCrackdown जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के

Giridih Political Controversy: गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम प्रशासन ने रुकवाया

Giridih Political Controversy: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप के बाद प्रशासन का

PrayagrajNews : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR, शिष्य मुकुंदानंद समेत 2 अन्य अज्ञात के भी नाम

PrayagrajNews : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर

ChhindwaraNews : तामिया में बस पेड़ से टकराकर पलटी, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

संवाददाता – दिनेश नागवंशी ChhindwaraNews : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के

Hazaribagh Municipal Election 2026: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज

Hazaribagh Municipal Election: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज, मतदान

EntertainmentNews : माधुरी दीक्षित जापान वेकेशन पर, पति संग शेयर की खूबसूरत झलकियां

EntertainmentNews : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने व्यस्त

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़: एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में रविवार