,

इंदौर:डिजिटल अरेस्ट का 7वां आरोपी गिरफ्तार, जाने कैसे दिया वारदात को अंजाम

digital arrest case one more suspect in police custody

इंदौर में आए टी कंपनी की कर्मचारी महिला के साथ हुई एक करोड़ साठ लाख के फर्जी डिजिटल अरेस्ट मामले में पुलिस द्वारा पैसे ट्रांसफर की अहम कड़ी रहे एक और आरोपी की पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है पुलिस इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

दरअसल पिछले दिनों आईटी कारोबारी की महिला से एक करोड़ साठ लाख के फर्जी डिजिटल अरेस्ट मामले में पुलिस द्वारा 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था जो की गुजरात मध्य प्रदेश और विभिन्न राज्यों के रहने वाले हैं। इसी कड़ी में सातवें आरोपी को भी पुलिस द्वारा पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है जिसका नाम अभिषेक चक्रवर्ती उम्र 38 वर्ष है। आरोपी कंप्यूटर सेंटर का संचालन करता है जहां उसे उसके एक दोस्त द्वारा पैसे कमाने के लिए बैंक अकाउंट खोलकर देने की बात कही और कहा कि ज्यादा पैसे कमाना है तो बैंक अकाउंट खोल कर देना होगा। अपने दोस्त के झांसे में आए अभिषेक ने बैंक आफ महाराष्ट्र में एक करंट अकाउंट खुलवाया जिसे ठगों ने रिजेक्ट कर दिया और उसे बताया कि खाते में बड़ी राशि आने वाली है जिसके लिए उसे कॉरपोरेट अकाउंट खुलवाना होगा। कंप्यूटर का जानकार होने के चलते अभिषेक ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए और बंधन बैंक में एक कॉरपोरेट अकाउंट खुलवा लिया उसने यह अकाउंट और उसकी डिटेल ठगों को दे दी, जिसके बाद 12 तारीख को जब महिला को डिजिटल अरेस्ट किया तब उसे पश्चिम बंगाल से पुणे फ्लाइट से बुलवाया गया जहां से उसे लखनऊ भेजा गया जहां से उसे एक होटल में दो दिनों तक रखा और साथ आए दोनों लड़कों ने खातों मैं पैसे आते ही सारी रकम अलग अलग खातों में ट्रांसफर कर दी। अभिषेक के खाते में मात्र एक दिन में एक करोड़ नब्बे लाख रुपए का हेर फेर किया गया है। इस दौरान उसे मिलने वाले पच्चीस हजार रुपए भी नहीं दिए गए। इस बीच इंदौर पुलिस को उसके एकाउंट की डिटेल मिली और पुलिस उसे इंदौर लेकर आई है फिलहाल आरोपी से आगे की लिंक के अपराधियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 नवंबर 2026 का दिन बुधवार है। ज्योतिषीय गणना…

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…

CM Hemant Soren देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा लुगू बुरू, घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ : मुख्यमंत्री

CM Hemant Soren लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल…

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…

Punjab में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2029 तक नशामुक्त राज्य बनाने का किया वादा

Punjab: पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…