सूरत में 32 करोड़ के हीरे चोरी का पर्दाफाश: कंपनी मालिक ने रची थी बीमा क्लेम की साजिश, बेटों और ड्राइवर को भी बनाया हिस्सा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

गुजरात के सूरत शहर में हाल ही में सामने आए 32 करोड़ रुपये के हीरा चोरी मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला कि यह चोरी किसी बाहरी गिरोह ने नहीं बल्कि खुद कंपनी मालिक ने बीमा की रकम हासिल करने की योजना के तहत करवाई थी।

मालिक ने ही किया खेल

कापोद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में सामने आया कि डीके एंड संस डायमंड कंपनी के मालिक देवेंद्रकुमार चौधरी ने भारी कर्ज के दबाव के चलते यह साजिश रची थी। इस योजना में उसने अपने दोनों बेटों और ड्राइवर समेत कुल पाँच लोगों को शामिल किया। चोरी की डील 10 लाख रुपये में हुई थी, जिसमें से 5 लाख एडवांस भी दिए गए थे।

15 से 17 अगस्त के बीच हुआ था ‘ड्रामा’

कंपनी सूरत के कापोद्रा स्थित एक कॉम्प्लेक्स में है। 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), जन्माष्टमी और रविवार की छुट्टी होने के कारण कॉम्प्लेक्स तीन दिन बंद रहा। इसी दौरान गैस कटर से तिजोरी काटकर पॉलिश्ड और रफ हीरे व नकदी गायब कर दिए गए। चोरी का पता 18 अगस्त की सुबह तब चला जब कंपनी दोबारा खोली गई।

पुलिस को मालिक पर क्यों हुआ शक?

जांच में कुछ ऐसे बिंदु सामने आए जिन्होंने सीधे मालिक पर शक की सुई घुमा दी—

  1. मुख्य गेट का ताला तोड़ा नहीं गया, बल्कि चाबी से खोला गया।
  2. बिल्डिंग में सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं थे?
  3. छुट्टी के दिनों में सुरक्षा गार्ड क्यों नहीं रखा गया?
  4. चोरी से महज़ 10 दिन पहले ही बीमा पॉलिसी रिन्यू कराई गई थी।
  5. मुख्य गेट का ताला चोरी से कुछ दिन पहले ही खरीदा गया।
  6. चोरी से एक हफ्ते पहले हीरों का बड़ा स्टॉक कंपनी में लाया गया।
  7. DVR और CCTV सिस्टम की पूरी जानकारी चोरों को कैसे थी?
  8. कंपनी का कोई और दरवाजा टूटा नहीं पाया गया।

ऑटो रिक्शा से मिली बड़ी सुराग

पुलिस ने आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली तो चोरी की रात दो ऑटो रिक्शा संदिग्ध हालात में आते-जाते दिखे। इनमें से एक में मालिक का छोटा बेटा भी नज़र आया। इसी आधार पर पुलिस ने पूरे षड्यंत्र का खुलासा कर दिया।

करोड़ों का कारोबार, लेकिन घटा स्टाफ

सूरत के बड़े हीरा कारोबारी देवेंद्रकुमार चौधरी उर्फ़ “डीके मारवाड़ी” की कंपनी का सालाना टर्नओवर करीब 300 करोड़ रुपये है। कोविड-19 से पहले कंपनी में 1500 से अधिक कर्मचारी काम करते थे, लेकिन अब केवल 15-20 कर्मचारी रह गए हैं। इस समय कंपनी में हीरा पॉलिशिंग कम और नीलामी का काम ज्यादा हो रहा है

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को देश में मिला दूसरा स्थान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश के देश

IPL 2026 में CSK का बिगड़ा आगाज, आयुष म्हात्रे की गलती ने बढ़ाई मुश्किलें

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए

Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के

Bhopal: डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को देश में मिला दूसरा स्थान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश के देश

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरैें.. 1. नक्सलवाद पर सियासी घमासान

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर की सपना शर्मा

Horoscope: 31 मार्च 2026

Horoscope: राशिफल आज: मंगलवार को इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त