,

Dhurandhar: बॉक्स ऑफिस पर मचा रही तबाही, 15 दिन में 733 करोड़ पार, 1000 करोड़ की ओर फिल्म

Dhurandhar

Dhurandhar Box Office: रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नया इतिहास रच रही है। रिलीज के 15 दिन पूरे होने के बावजूद फिल्म की कमाई की रफ्तार में कोई कमी नहीं आई है। रिलीज से पहले जिस जबरदस्त हाइप की चर्चा थी, अब वह आंकड़ों में साफ नजर आ रही है। फिल्म ने यह साबित कर दिया है कि यह सिर्फ एक सुपरहिट नहीं, बल्कि 2025 की सबसे खतरनाक बॉक्स ऑफिस फिल्म बन चुकी है।

15वें दिन भी 20 करोड़ से ऊपर रहा कलेक्शन
रिलीज के 15वें दिन ‘धुरंधर’ ने 22.50 करोड़ रुपये की कमाई की। यह अब तक का सबसे कम कलेक्शन वाला दिन जरूर रहा, लेकिन इसके बावजूद 20 करोड़ से ऊपर की कमाई यह दिखाने के लिए काफी है कि फिल्म का क्रेज अभी चरम पर है। खास बात यह है कि 15 दिनों में ऐसा कोई दिन नहीं रहा जब फिल्म की कमाई 20 करोड़ से नीचे गई हो।

Cinema Under Siege: Dhurandhar Controversy Exposes Rising Hostility Toward  Critics

भारत में 483 करोड़, 500 करोड़ क्लब में एंट्री तय
भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 15 दिनों में 483 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड के साथ ही फिल्म 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी। दूसरे हफ्ते के बाद भी जिस तरह की पकड़ फिल्म ने बनाए रखी है, उसने पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया है।

विदेशों में भी दिखा धुरंधर का जलवा
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी ‘धुरंधर’ का प्रदर्शन शानदार बना हुआ है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 710.50 करोड़ रुपये था। 15वें दिन की कमाई जोड़ने के बाद फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 733 करोड़ रुपये हो गया है। खास बात यह है कि गल्फ देशों में बैन के बावजूद फिल्म विदेशों में रोजाना औसतन 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा रही है।

इन 5 बड़ी फिल्मों के लिए बन गई है खतरा
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की दमदार अदाकारी से सजी ‘धुरंधर’ अब 2025 की कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है। विकी कौशल की ‘छावा’, ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’, श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’, रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ के आंकड़ों पर अब खतरा मंडराने लगा है।

1000 करोड़ क्लब की ओर तेज रफ्तार
फिल्म की मौजूदा कमाई और दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘धुरंधर’ की नजर अब सीधे 1000 करोड़ क्लब पर है। जिस तरह से रिकॉर्ड टूट रहे हैं, उससे यह आंकड़ा भी मुश्किल नहीं लगता।

2026 में OTT और सीक्वल से होगा डबल धमाका
साल 2025 के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने के बाद ‘धुरंधर’ साल 2026 में भी चर्चा में रहने वाली है। फिल्म के पहले पार्ट के बाद इसे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। वहीं मार्च 2026 के मध्य में इसके दूसरे पार्ट की रिलीज की तैयारी है। ऐसे में फैंस को 2026 में ‘धुरंधर’ का डबल धमाल देखने को मिलेगा।

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ आखिर कितने रिकॉर्ड तोड़ती है और क्या यह 1000 करोड़ के जादुई आंकड़े को छू पाती है या नहीं।

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…