धोनी का पहला बॉलीवुड डेब्यू: जॉन अब्राहम-केके मेनन संग काम किया, लेकिन फिल्म कभी रिलीज़ ही नहीं हुई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया एक सफल और महान क्रिकेटर के रूप में जानती है, लेकिन कम ही लोगों को पता है कि माही का एक्टिंग से भी नाता रहा है। हाल ही में वह आर माधवन के साथ एक्शन लुक में नज़र आए, जिससे उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए। हालांकि, यह धोनी का पहला ऑन-स्क्रीन प्रोजेक्ट नहीं है। क्रिकेट के मैदान के सुपरस्टार माही ने कई साल पहले ही बॉलीवुड डेब्यू कर लिया था, लेकिन वह फिल्म कभी रिलीज़ नहीं हो सकी।


डेविड धवन की फिल्म से जुड़ा था धोनी का नाम

करीब साल 2010 के आस-पास निर्देशक डेविड धवन की एक फिल्म ‘हुक ऑर क्रूक’ बनाई जा रही थी। यह फिल्म क्रिकेट पर आधारित थी और इसमें जॉन अब्राहम, केके मेनन और जेनेलिया डिसूजा जैसे बड़े कलाकार शामिल थे। इस फिल्म में धोनी ने एक कैदी का किरदार निभाया था, जो जेल में रहते हुए क्रिकेट खेलता है। उनकी यह भूमिका छोटी लेकिन काफी दिलचस्प बताई जाती है।


फिल्म की कहानी

‘हुक ऑर क्रूक’ की कहानी एक ऐसे युवा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने का सपना देखता है। लेकिन उसकी हरकतों और परिस्थितियों के कारण उसे जेल जाना पड़ता है। जेल में भी क्रिकेट के प्रति उसका जुनून खत्म नहीं होता और वह कैदियों की एक टीम बनाकर पेशेवर खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का सपना देखता है। धोनी की भूमिका इस कहानी में एक खास ट्विस्ट लाने वाली थी। हालांकि, प्रोडक्शन से जुड़ी दिक्कतों के चलते फिल्म को कभी थिएटर तक नहीं पहुंचाया गया।


सुशांत सिंह राजपूत ने की थी धोनी की एक्टिंग की तारीफ

जब सुशांत सिंह राजपूत ने ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में माही का किरदार निभाया था, तो उन्होंने धोनी के अभिनय कौशल की जमकर तारीफ की थी। सुशांत का कहना था कि धोनी के एक्सप्रेशंस और कैमरा प्रेजेंस बेहद शानदार हैं और वह चाहें तो अच्छे अभिनेता भी बन सकते हैं। इस फिल्म में सुशांत और धोनी के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली, जिसने फिल्म को सुपरहिट बना दिया।


आर माधवन के साथ नया अवतार

हाल ही में धोनी एक बार फिर सुर्खियों में आए, जब आर माधवन ने सोशल मीडिया पर एक टीजर साझा किया। इस टीजर में धोनी का एक्शन अवतार देखकर फैंस बेहद उत्साहित हो गए। यह प्रोजेक्ट धोनी के करियर का एक नया अध्याय साबित हो सकता है।

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,

RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में

Ropeway Project Approval: कुदरगढ़ देवी धाम में रोपवे को मंजूरी

Ropeway Project Approval: वर्षों से लंबित परियोजना को मिली नई रफ्तार छत्तीसगढ़

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें