धर्मेंद्र ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, फैंस में चिंता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ‘ही मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र एक बार फिर अस्पताल में भर्ती हैं। 89 वर्षीय अभिनेता को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पिछले चार से पांच दिनों से वह वहीं डॉक्टरों की देखरेख में हैं। इस खबर के सामने आते ही उनके प्रशंसक चिंता में पड़ गए, लेकिन धर्मेंद्र की टीम ने बताया कि घबराने की कोई बात नहीं है।

सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए भर्ती

टीम के अनुसार, धर्मेंद्र पूरी तरह स्वस्थ हैं और अस्पताल में भर्ती होना सिर्फ नियमित जांच का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि उम्र बढ़ने के कारण एक्टर को समय-समय पर मेडिकल चेकअप कराना पड़ता है। टीम ने स्पष्ट किया कि यह कोई गंभीर स्थिति नहीं है।

पहले भी हुई थी सर्जरी

गौरतलब है कि इसी साल अप्रैल में भी धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब उनकी आंखों की सर्जरी हुई थी। उस समय भी फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी सेहत के लिए दुआएं मांगी थीं।

फिल्म इंडस्ट्री में लगातार झटके

पिछले कुछ समय से फिल्म जगत से दुखद खबरें आती रही हैं। अक्टूबर 2025 में ही पंकज धीर, गोवर्धन असरानी और सतीश शाह जैसे दिग्गज कलाकारों के निधन ने इंडस्ट्री को गहरा सदमा दिया। ऐसे में धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस स्वाभाविक रूप से चिंतित हो उठे।

टीम ने दी फैंस को राहत

‘आजतक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र के करीबी सूत्रों ने कहा है कि अभिनेता को किसी भी तरह की गंभीर परेशानी नहीं है। “वह एकदम ठीक हैं और जल्द ही घर लौट आएंगे,” टीम ने बयान में कहा। धर्मेंद्र 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाएंगे। उनकी एनर्जी और एक्टिव लाइफस्टाइल आज भी फैंस के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और