Dharmavaram: मध्यप्रदेश में नक्सलवाद के अभियान पर पूर्ण विराम : CM डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dharmavaram Full stop to the campaign against Naxalism in Madhya Pradesh CM Dr. Yadav

Dharmavaram: मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार को एक और मोर्चे पर बड़ी कामयाबी मिली है, मध्य प्रदेश अब नक्सली समस्या से मुक्त हो गया है, सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर पुलिस और सुरक्षाबलों ने अभियान चलाकर लाल आतंक का खात्मा कर दिया है… मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस कामयाबी पर पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों को बधाई दी है और इसके साथ ही पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार भी जताया है, इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एंटी नक्सल ऑपरेशन में शहादत देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Dharmavaram: नक्सलमुक्त हुआ मध्यप्रदेश

42 दिन में 42 नक्सलियों का सरेंडर
CM डॉ. मोहन यादव ने पुलिस को दी बधाई
लाल सलाम को आखिरी सलाम – CM

मध्यप्रदेश में नक्सलवाद का अंत हो गया है…सरकार का दावा है कि मध्यप्रदेश में अब एक भी नक्सली नहीं बचा है..सीएम डॉ. मोहन यादव ने खुद ये दावा किया है..,सीएम हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेस कर उन्होंने जानाकारी दी..सीएम ने इस मौके पर कहा-लाल सलाम को मध्यप्रदेश में लाल सलाम। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन से ये कामयाबी से मिली है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नक्सल इलाकों में शहीद हुए सुरक्षा बलों और पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि..

लाल सलाम को आखिरी सलाम

42 दिन में 42 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया
कई इनामी नक्सलियों ने पुलिस के सामने डाले हथियार
करोड़ों के इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर
कई आधुनिक हथियार पुलिस ने किए जब्त

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे का ऐलान किया है..मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मध्यप्रदेश में भी पुलिस नक्सलवाद को जड़ से मिटाने की मुहिम चला रही थी.पुलिस के इसी ऑपरेशन के बाद नक्सली घुटनों पर आ गए..इसी महीने 6 दिसंबर को कान्हा भोरमदेव डिवीजन के कबीर सहित 10 नक्सलियों ने हथियार डाले थे… इसमें दो नक्सली बच गए थे, जिनकी तलाश चल रही थी.. 7 दिसंबर को मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जोन के प्रभारी रामदेर मज्जी ने भी अपने 11 साथियों के साथ छत्तीसगढ़ के बकरकट्टा में आत्मसमर्पण कर दिया था.. इसके बाद मलाजखंड दलम से जुड़े दीपक और रोहित ने त CRPF कैंप में पहुंचकर समर्पण किया..इस तरह मध्यप्रदेश अब नक्सलविहीन हो चुका है।

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल