Dhar सावधान! आपके घर भी आ सकते हैं ऐसे ‘अफसर’; धार में बंधक बनाकर करोड़ों की लूट, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dhar

रिपोर्टर: उपेंद्र कुमावत

Dhar मध्य प्रदेश के धार जिले के बाग नगर में आज सुबह ‘स्पेशल 26’ फिल्म की तर्ज पर लूट की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहाँ ब्राह्मण मोहल्ले में पांच हथियारबंद बदमाश खुद को ‘इनकम टैक्स अधिकारी’ बताकर एक प्रतिष्ठित ठेकेदार के घर में दाखिल हुए और पूरे परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने आरोपियों की तलाश में नाकाबंदी कर दी है।

Dhar ‘ब्लैक मनी’ की जांच के नाम पर दी दबिश

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे ठेकेदार राजकुमार मालवी के घर के सामने एक बिना नंबर की गाड़ी रुकी। गाड़ी से पांच लोग उतरे और खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताते हुए घर के भीतर घुस गए। उन्होंने राजकुमार मालवी से कहा कि उनके पास ‘ब्लैक मनी’ की सूचना है और वे घर की तलाशी लेंगे।

Dhar दंपत्ति को बनाया बंधक, अलमारी से साफ किए जेवर

बदमाशों ने जांच का नाटक करते हुए राजकुमार और उनकी पत्नी कृष्णा मालवी को डराया-धमकाया और उन्हें बंधक बना लिया। बदमाशों ने अलमारी की चाबियां लेकर तलाशी शुरू की और उसमें रखे:

  • करीब 50 तोला सोने के गहने (जिसमें उनकी बेटी के जेवरात भी शामिल थे)।
  • 4 लाख रुपये की नकद राशि।
  • 3 मोबाइल फोन समेट लिए।

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने दंपत्ति को एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया और बिना नंबर की गाड़ी में सवार होकर रफूचक्कर हो गए।

Dhar शोर सुनकर जुटे पड़ोसी, पुलिस ने ताला तोड़कर निकाला बाहर

बदमाशों के जाने के बाद राजकुमार मालवी ने खिड़की से शोर मचाया, जिसे सुनकर मोहल्ले वाले इकट्ठा हुए। सूचना मिलते ही बाग पुलिस मौके पर पहुँची और कमरे का ताला तोड़कर दंपत्ति को बाहर निकाला। पुलिस को घटनास्थल के पास बायपास रोड पर कचरे के ढेर से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसे लुटेरे फेंक कर भागे थे।

Dhar पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका, साइबर टीम सक्रिय

वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसपी मयंक अवस्थी ने कुक्षी एसडीओपी सुनील गुप्ता और कई थानों की पुलिस को मौके पर भेजा है।

  • जांच: धार से विशेष साइबर टीम बाग भेजी गई है जो सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन खंगाल रही है।
  • नाकाबंदी: जिले के सभी रास्तों और बॉर्डर्स पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।

Read this: Kharmas Start : 14 मार्च से 14 अप्रैल तक खरमास, एक महीने तक नहीं होंगे शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्य

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन

Faridabad में उप-निरीक्षक 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report by: Kuldeep Saini Faridabad: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB),