,

धनबाद: टोयोटा लैंड क्रूज़र की भव्य डिलीवरी सेरेमनी संपन्न

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dhanbad: Grand delivery ceremony of Toyota Land Cruiser concluded

उद्योगपति अजय कुमार अग्रवाल ने प्राप्त की प्रीमियम SUV

रिपोर्ट: राजेश गोयल, धनबाद (झारखंड)

धनबाद के नीरो मोड़, बागसुमा गोविंदपुर स्थित धनबाद टोयोटा शोरूम में सोमवार को एक खास और भव्य डिलीवरी सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर झारखंड के जाने-माने उद्योगपति और समाजसेवी अजय कुमार अग्रवाल ने टोयोटा की प्रतिष्ठित और प्रीमियम एसयूवी लैंड क्रूज़र की डिलीवरी प्राप्त की। यह आयोजन न सिर्फ अग्रवाल परिवार के लिए, बल्कि पूरे झारखंड के ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए भी एक खास क्षण बन गया।

टोयोटा लैंड क्रूज़र को दुनियाभर में इसकी दमदार परफॉर्मेंस, लक्ज़री अनुभव और अत्याधुनिक फीचर्स के लिए जाना जाता है। इसे “ऑफ-रोड किंग” के नाम से भी पहचाना जाता है। लगभग ₹2.35 करोड़ की ऑन-रोड कीमत वाली इस एसयूवी को शक्ति, विश्वसनीयता और शान पसंद करने वाले ग्राहकों की पहली पसंद माना जाता है।

डिलीवरी के बाद श्री अजय कुमार अग्रवाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा,
“टोयोटा लैंड क्रूज़र हमेशा से मेरी पसंदीदा एसयूवी रही है। इसकी विश्वसनीयता, सुरक्षा और लक्ज़री मेरे जीवनशैली के अनुरूप है। मैं धनबाद टोयोटा की टीम का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इसे शानदार अनुभव के साथ समय पर डिलीवर किया।”

धनबाद टोयोटा के डायरेक्टर यश आदित्य ने श्री अग्रवाल को शुभकामनाएं दीं और उनके विश्वास के लिए धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा,
“हमारे लिए यह गर्व की बात है कि झारखंड के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति ने टोयोटा ब्रांड और हमारी सेवाओं पर भरोसा जताया। हम हमेशा अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

टोयोटा लैंड क्रूज़र के इस नवीनतम मॉडल में मल्टी-टेरेन सलेक्ट, एडवांस सेफ्टी फीचर्स, और प्रीमियम इंटीरियर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। यह डिलीवरी झारखंड में लग्ज़री कारों की बढ़ती मांग और बदलते उपभोक्ता रुझानों का संकेत भी है।

इस खास मौके ने न सिर्फ धनबाद के ऑटो सेक्टर को गौरवान्वित किया, बल्कि यह साबित कर दिया कि झारखंड अब लग्ज़री और तकनीक के मामले में देश के अग्रणी राज्यों की कतार में शामिल हो रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: डिजिटल युग में सुरक्षित और जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त उपभोक्ता

Bhopal: डिजिटल बाजार ने खरीदारी और भुगतान को जितना आसान बनाया है,

Kavya Maran से शादी करेंगे अनिरुद्ध रविचंदर? तारीख और वेन्यू को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Kavya Maran: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध

Bhopal: डिजिटल युग में सुरक्षित और जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त उपभोक्ता

Bhopal: डिजिटल बाजार ने खरीदारी और भुगतान को जितना आसान बनाया है,

Bhopal: सीएम डॉ. यादव आज करेंगे श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान-कलश यात्रा का शुभारंभ

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की 650वीं

Trump ने फिर की SAVE America Act पास कराने की मांग, भारत के वोटर ID सिस्टम का दिया हवाला

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर देश की चुनाव

NTA में बड़ा बदलाव, 50 से ज्यादा कर्मचारी हटाए गए, 10 अहम पदों पर प्रोफेशनल्स की भर्ती शुरू

NTA: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA ने अपनी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कई जिलों में भारी बारिश

MP: Top 10

MP : मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में पत्नी

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप