धमतरी: भारतमाला परियोजना में 20 करोड़ से अधिक के मुआवजे में फर्जीवाड़ा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dhamtari: Fraud in compensation of more than 20 crores in Bharatmala project

धमतरी, छत्तीसगढ़ – रायपुर–विशाखापट्टनम कॉरिडोर के अंतर्गत भारतमाला परियोजना की छह‑लेन सड़क निर्माण के लिए ग्राम सिवनीकला और आस-पास के क्षेत्रों से किसानो की जमीन अधिगृहित की गई थी। लेकिन अब ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मुआवजे में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। उन्होंने बताया कि एक ही जमीन को 10–12 टुकड़ों में बांट कर अलग-अलग नामांतरण कर मुआवजे के आंकड़ों में ₹20 करोड़ से अधिक की फर्जी राशि निकाली गई। ग्रामीणों का कहना है कि “सरकारी अधिकारियों, दलालों और भूमाफियाओं की मिलीभगत के बिना यह इतना बड़ा खेल संभव नहीं”

ग्रामीणों ने इस फर्जीवाड़े को लेकर CBI जांच की मांग की है। यदि स्थानीय प्रशासन में जांच नहीं की जाती, तो वे उग्र आंदोलन पर उतरने की चेतावनी दे रहे हैं। वर्तमान में जिला प्रशासन जांच कर रहा है और आगे की कार्रवाई की बात कह रहा है।

पृष्ठभूमि और विस्तृत जांच:
छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़ी भूमि अधिग्रहण में अब तक लगभग ₹600 करोड़ का घोटाला सामने आया है, जिसमें SDM, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पटवारियों के नाम शामिल हैं। EOW और ACB की जांच में कई अधिकारी फरार हैं और संपत्ति कुर्की, गिरफ्तारी वारंट जारी किए जा चुके हैं।

इस घोटाले की व्यापकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रायपुर एवं दूर्ग डिवीजन में 400 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं और 130 से ज़्यादा संदिग्ध बैंक खाते सामने आए हैं । राज्य सरकार ने जांच का दायरा बढ़ाकर 11 जिलों में विस्तार किया है।

सरकारी कार्रवाई:
कुछ अधिकारियों को निलंबित किया गया है और कोर्ट ने 29 जुलाई तक निश्‍चित तारीख तय की है, जिससे सम्बंधित अधिकारी और पटवारियों को उपस्थित होने का आदेश दिया गया है । यदि इसमें लापरवाही बरती गई, तो संपत्ति कुर्की और गिरफ्तारी जैसी सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Murder Investigation: रायपुर रेलवे कॉलोनी में युवक की संदिग्ध मौत

Murder Investigation: रेलवे कॉलोनी में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Holi Dispute Violence: गोरखापाली में होली विवाद के बाद बढ़ा तनाव

Holi Dispute Violence: सरपंच पति समेत ग्रामीणों पर आगजनी और मारपीट का

Gorakhpur गोरखपुर जनता दर्शन: मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Gorakhpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत

Vikasnagar के ढकरानी में अवैध खनन, वायरल हुआ वीडियो

Report by: Indra Pal Singh Vikasnagar: देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र में

Jamshedpur : रक्तदान का महाकुंभ: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने रचा इतिहास, एक दिन में 3140 यूनिट रक्त संग्रहित

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur लौहनगरी जमशेदपुर में संस्थापक दिवस के अवसर पर

Drug Trafficking: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28.621 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Drug Trafficking: एंटी क्राइम और एंटी नारकोटिक्स टीम की संयुक्त कार्रवाई Drug

Elephant Attack: कोरबा में हाथी का हमला, धान मंडी प्रभारी को कुचलकर मार डाला

Elephant Attack: रात में धान की रखवाली कर रहे मंडी प्रभारी पर

Kailram में नशा-मुक्त फाग, युवाओं ने पेश की भाईचारे और उत्सव की मिसाल

Kailram: हरियाणा के कलायत के कैलराम गांव में इस बार फाग का

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ टॉप 10 न्यूज़ 1. राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से फूलो

MP: Top 10

MP: MP Top 10 News: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP

Horoscope: 05-03-26

Horoscope: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन Horoscope: