पुलिसिंग को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
स्थान: दुर्ग
रिपोर्टर: विष्णु गौतम
छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने आज भिलाई नगर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की हकीकत को परखा। उनके साथ दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग, एसपी जितेंद्र शुक्ला और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। डीजीपी ने थाने का विस्तृत भ्रमण कर वहाँ मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों से संवाद किया तथा उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
थाना स्तर की कार्यप्रणाली को सुधारना उद्देश्य
मीडिया से बातचीत में डीजीपी गौतम ने बताया कि उनका यह दौरा बिना पूर्व सूचना के था, जिसका उद्देश्य थाना स्तर पर पुलिसिंग की गुणवत्ता को समझना और उसे और अधिक प्रभावशाली बनाना है। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि आम जनता के साथ संवाद को प्राथमिकता दी जाए और अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च महत्व दिया जाए।
छह वर्षीय बच्ची के साथ हुई घटना को बताया दुखद
डीजीपी ने हाल ही में घटित 6 साल की मासूम बच्ची के साथ अनाचार और हत्या के मामले को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद जघन्य और समाज को झकझोर देने वाली है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्रवाई की है और प्रयास जारी है कि दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द से जल्द सजा दिलाई जाए, जिससे पीड़िता के परिजनों को न्याय मिल सके।
नशाखोरी को बताया बड़ी चुनौती
डीजीपी ने राज्य में नशाखोरी की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि युवाओं और बच्चों में नशे की लत गंभीर संकेत हैं और यह पुलिस विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार नशे के सौदागरों और तस्करों पर सख्त कार्रवाई कर रही है, लेकिन यह लड़ाई तब तक सफल नहीं होगी जब तक जनभागीदारी न हो। उन्होंने समाज से अपील की कि नशा मुक्ति के अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं और नई पीढ़ी को इस बुराई से दूर रखें।
Aaj Ka Rashifal 11 April 2025: कर्क राशि वालों की यात्रा, मेष से मीन तक जानें आज का भविष्य





