US टैरिफ का दबाव, फिर भी GDP ग्रोथ 8.2%: 6 तिमाही में सबसे ज्यादा; आम आदमी ने ज्यादा खर्च किया, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

भारत की अर्थव्यवस्था ने global दबावों और सुस्त प्राइवेट इन्वेस्टमेंट के बावजूद जबरदस्त प्रदर्शन किया है। जुलाई–सितंबर 2025 तिमाही में देश की GDP 8.2% की रफ्तार से बढ़ी, जो पिछली 6 तिमाही में सबसे अधिक है। पिछले साल इसी तिमाही में GDP ग्रोथ 5.6% थी, जबकि अप्रैल–जून 2025 में यह 7.8% थी।

FY26 में 6.5% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ, इस अमेरिकी फर्म ने जताया भरोसा |  India gdp growth will be in this american firm expressed confidence

ग्रामीण डिमांड और सरकारी खर्च ने दी मजबूती

नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के ताजा आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण उपभोग, गवर्नमेंट स्पेंडिंग और फैक्ट्रियों के बढ़ते प्रोडक्शन ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। भले ही US टैरिफ और वैश्विक अनिश्चितता मौजूद हैं, लेकिन घरेलू डिमांड ने इकोनॉमी को नया बूस्ट दिया है।
GST रेट कट का पूरा असर अभी आना बाकी है, लेकिन इसके बिना भी आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे।

आम आदमी ने खुलकर खर्च किया, GDP को मिला सबसे बड़ा सपोर्ट

देश की GDP का लगभग 60% हिस्सा प्राइवेट कंजम्प्शन से आता है।
नया फोन खरीदना, किराना, बच्चों की फीस, बाइक की EMI-इन्हीं सब खर्चों ने GDP को ताकत दी।

ताजा तिमाही में आम लोगों का खर्च 6.4% से बढ़कर 7.9% हो गया। पिछले साल लोग बचत मोड में थे, लेकिन इस बार कंजम्प्शन इंजन तेजी से चला, जिससे GDP को सीधा फायदा मिला।

2030 तक भारत की GDP में मैन्युफैक्चरिंग की हिस्सेदारी 20% तक होगी : इक्विरस  रिपोर्ट

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई मजबूत रिकवरी

इस तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ 9.1% दर्ज की गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह सिर्फ 2.2% थी।
फैक्ट्रियों में प्रोडक्शन बढ़ने से रोजगार और सप्लाई चेन गतिविधियों में भी तेजी आई।

RBI से भी बेहतर निकला GDP का नतीजा

1 अक्टूबर को RBI ने FY26 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.8% किया था।
लेकिन यह तिमाही इस अनुमान से भी आगे निकल गई, जो भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का बड़ा संकेत है।

GDP क्या होती है?

GDP किसी भी देश की आर्थिक सेहत का सबसे बड़ा पैमाना है।
यह बताती है कि देश की सीमाओं के भीतर एक तय अवधि में कितने गुड्स और सर्विसेज का उत्पादन हुआ।
यहां तक कि सीमा के भीतर काम करने वाली विदेशी कंपनियों का प्रोडक्शन भी इसमें शामिल होता है।

जानें-GDP आंकड़ा क्यों किसी देश के लिए महत्वपूर्ण होता है? कैसे होती है  गणना? - What is GDP why data important for a country economy how it is  calculated tutd - AajTak

GDP दो तरह की होती है

  1. रियल GDP: बेस ईयर (2011–12) के दामों पर आधारित
  2. नॉमिनल GDP: मौजूदा दामों पर आधारित

GDP कैसे निकलती है?

GDP को चार हिस्सों में बांटकर समझा जाता है:
GDP = C + G + I + NX

  • C = प्राइवेट कंजम्प्शन
  • G = सरकारी खर्च
  • I = इन्वेस्टमेंट
  • NX = नेट एक्सपोर्ट (एक्सपोर्ट – इम्पोर्ट)

GDP को बढ़ाने–घटाने वाले चार इंजन

  1. आम लोगों का खर्च
  2. बिजनेस सेक्टर की ग्रोथ (GDP में 32% योगदान)
  3. सरकारी खर्च (GDP में 11% हिस्सा)
  4. नेट डिमांड (एक्सपोर्ट – इम्पोर्ट, भारत में आमतौर पर निगेटिव)

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित