Deputy Collector action: बेमेतरा के गाड़ाडीह धान उपार्जन केंद्र में बड़ी कार्रवाई, 10 हजार बोरे धान जप्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Deputy Collector action

Report by: Sanju Jain, Edit by: Priyanshi Soni

Deputy Collector action: बेमेतरा जिले के गाड़ाडीह धान उपार्जन केंद्र में डिप्टी कलेक्टर पिंकी मनहर के नेतृत्व में खाद्य, राजस्व, मंडी एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण और जांच की। इस दौरान उपार्जन कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

Deputy Collector action: अमानक और पुराना धान मिला मिश्रित रूप में

जांच के दौरान केंद्र में रखे गए पांच स्टैक मोटा धान की जांच की गई, जिसमें पुराना धान और अमानक श्रेणी का नया धान मिश्रित रूप में पाया गया। धान की गुणवत्ता शासन द्वारा तय मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई।

Deputy Collector action: 10 हजार बोरे धान अस्थायी रूप से जप्त

गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से करीब 10,000 बोरे धान को अस्थायी रूप से जप्त कर लिया और उनके परिवहन पर रोक लगा दी गई है।

Deputy Collector action: बड़े पैमाने पर पुराना धान खपाने का प्रयास

जांच में यह भी सामने आया कि उपार्जन केंद्र में बड़े स्तर पर पुराना धान खपाने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही नए धान की गुणवत्ता भी बेहद खराब पाई गई।

नमूनों में मिली अधिक नमी और कचरा

जांच टीम द्वारा लिए गए धान के नमूनों में अधिक नमी, टूटन, कचरा, मिट्टी और अन्य अपशिष्ट पदार्थ पाए गए, जो शासन के गुणवत्ता मानकों का स्पष्ट उल्लंघन है।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

प्रथम दृष्टया यह अनियमितता जानबूझकर की गई प्रतीत हो रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान उपार्जन कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही या अनैतिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें: Sukma Police Naxal operation: नक्सलियों का भारी मात्रा में डम्प हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari