देपालपुर: अवैधकॉलोनी माफिया और सरपंच व सचिव की मिलीभगत होगी उजागर, जानिए क्या है पूरा मामला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Depalpur

जिला पंचायत इंदौर ने एक पत्र जारी कर निवेश क्षेत्र विकास एवं प्रबंधन स्कीम में आने वाली ग्राम पंचायत से निर्माण अथवा कॉलोनी विकास की अनुमतियां एवं समस्त अनुमतियांयो की सूची और उसके निरस्तकरण की कार्रवाई का विवरण मांगा है । देपालपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कालीबिल्लोद, रणडमल बिल्लौद, सलमपुर, ग्राम पंचायत जो की निवेश क्षेत्र विकास एवं प्रबंधन स्कीम में आने के बाद भी अवैध कॉलोनीयो में भवन अनुमति व अवैध निर्माणकार्य हेतु नक्से पर अनुमति प्रदान कर रहे थे।

जो मध्य प्रदेश पंचायत राज्य एवं ग्राम राजस्व राजस्व अधिनियम 1993 की धारा 61 के तहत अवैध कॉलोनाइजेशन की श्रेणी में होकर दंडनीय है इन ग्राम पंचायत से कॉलोनियों में विकासएवम निर्माण की समस्त अनुमतियों की सूची और उन्हें निरस्तीकरण की कार्रवाई कर उनका पूरा विवरण जिला पंचायत ने मांगा है। सूची जारी होने के बाद सरपंच और सचिव की अवैध कॉलोनी माफियाओं के साथ की मिलीभगत भी उजागर हो जाएंगी।

हम आप को बता दें कि कालीबिल्लोद ग्राम पंचायत अवैध कॉलोनीयो का गड़ बना हुआ है जहा शासन-प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी हर माह एक नई अवैध कॉलोनी कट जाती है । और स्थानीय प्रशासन इन अवैध कॉलोनी पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुआ है और हो रहा है। इसमें अवैध कॉलोनी माफिया और सरपंच की मिलीभगत भी सामने आ रही थी । जिसके चलते इन अवैध कॉलोनीयो में ग्राम पंचायत द्वारा भवन बनाने हेतु नक्शे पर अनुमतियां प्रदान की जा रही थी जिसके कारण भोली भाली जनता गुमराह होकर अवैध कॉलोनी माफियाओं के झांसे में आकर अवैध कॉलोनी में प्लांट व मकान खरीद लेते हैं पर अब एमपीआईडीसी व जिला पंचायत के द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच और सचिव को सख्त हिदायत देते हुए अनुमतिया देना बंद कर दी गई अनुमतिया निरस्त करने के लिए कहा गया है।

सरपंच कालीबिल्लोद महेश राठौड़ ने कही ये बात

हमारे द्वारा अनजाने में जो भी अनुमति दी गई होगी हमने उन्हें निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हम किसी भी अवैध कॉलोनी मैं कोई भी अनुमतियां नहीं दे रहे हैं वरिष्ठ अधिकारियों का जो भी आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के बाद अवैध निर्माण तोड़ने की भी कार्रवाई की जाएगी

आज का राशिफल: जानें 14 फरवरी 2025 का दैनिक भविष्यफल

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक