,

दिल्ली की हवा फिर हुई ज़हरीली, AQI पहुँचा खतरनाक स्तर पर — राजस्थान के मौसम का बड़ा प्रभाव

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता एक बार फिर चिंताजनक स्थिति में पहुँच गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, राजस्थान में बन रही विशेष मौसमी परिस्थितियाँ इसका मुख्य कारण हैं, जिससे दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण का स्तर तेज़ी से बढ़ रहा है।

राजस्थान की मौसमी हलचल ने बढ़ाई दिल्ली की मुश्किलें

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में अचानक तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। कहीं तापमान बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है तो कहीं एकदम गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके चलते वहां एक प्रेशर ग्रिड तैयार हो गया है, जिसके कारण धूलभरी हवाएं राजस्थान से होती हुई पंजाब, हरियाणा के रास्ते दिल्ली-एनसीआर तक पहुँच रही हैं।

उनके मुताबिक, आने वाले 2-3 दिनों तक राजस्थान में ऐसी मौसमी गतिविधियाँ बनी रह सकती हैं, और दिल्ली में अगले 1-2 दिन तक धूल से भरी हवाएं जारी रह सकती हैं।

दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई का हाल

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा शुक्रवार सुबह साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का औसत AQI 305 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। कई इलाकों में स्थिति और भी चिंताजनक है।

दिल्ली के प्रमुख क्षेत्रों में AQI स्तर:

  • मुंडका: 419
  • वजीरपुर: 422
  • अलीपुर: 352
  • आनंद विहार: 362
  • अशोक विहार और आयानगर: 328
  • मथुरा रोड: 344
  • द्वारका सेक्टर 8: 388
  • दिलशाद गार्डन: 334
  • नरेला और पंजाबी बाग: 311
  • जहांगीरपुरी: 353
  • ओखला: 322
  • पटपड़गंज: 321
  • रोहिणी: 338
  • सोनिया विहार: 302
  • विवेक विहार: 324
  • बवाना: 289
  • ITO: 218
  • जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम: 260
  • नजफगढ़: 271

एनसीआर के प्रमुख शहरों में AQI:

  • गुरुग्राम: 294
  • फरीदाबाद: 288
  • गाजियाबाद: 283
  • नोएडा: 289
  • ग्रेटर नोएडा: 256

आगे क्या?

जानकारों का मानना है कि जब तक राजस्थान में मौसमी अस्थिरता बनी रहेगी, तब तक दिल्ली और एनसीआर को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि अत्यधिक प्रदूषित क्षेत्रों में बाहर निकलने से बचें, मास्क का उपयोग करें और ज़रूरत पड़ने पर घर के अंदर एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की