दिल्ली: महिला की रहस्यमय मौत पर मचा हड़कंप, दिल्ली सरकार ने दिए जांच के आदेश, यौन उत्पीड़न से इनकार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली के जगप्रवेश चंद्र अस्पताल में 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में दिल्ली सरकार ने सख्ती बरतते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं और एक विशेष समिति गठित की गई है। वहीं, प्रारंभिक जांच में यौन उत्पीड़न की आशंका को खारिज कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला को 21 जून को सोनिया विहार से बेहोशी की हालत में जगप्रवेश अस्पताल लाया गया था। भर्ती के बाद इलाज के दौरान वह कुछ समय के लिए अस्पताल से गायब हो गई थी। बाद में वह अस्पताल परिसर में ही मिली, लेकिन उसकी हालत और खराब हो चुकी थी, जिसके बाद उसे जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

इस मामले में सबसे गंभीर सवाल महिला के अस्पताल परिसर से अस्थायी रूप से लापता होने को लेकर खड़े हो रहे हैं। परिजनों और कुछ सामाजिक संगठनों ने शंका जताई कि युवती के साथ अस्पताल में कुछ अनुचित हुआ हो सकता है।

दिल्ली सरकार का रुख

मामला तूल पकड़ने के बाद दिल्ली सरकार ने घटना की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच समिति (SIT) गठित की है। सरकार की ओर से कहा गया है कि मौत की हर एंगल से जांच की जाएगी ताकि अगर कोई लापरवाही, अपराध या प्रशासनिक चूक हुई हो, तो उसे सामने लाया जा सके।

यौन उत्पीड़न से इनकार

दिल्ली सरकार द्वारा गठित प्राथमिक जांच टीम ने कहा है कि पीड़िता के साथ यौन उत्पीड़न के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर यह दावा किया गया है कि महिला के साथ किसी तरह की शारीरिक हिंसा या दुष्कर्म नहीं हुआ है।

पुलिस जांच भी जारी

सीसीटीवी फुटेज समेत अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ, सफाई कर्मियों और सुरक्षा गार्ड्स से जुड़ी सभी जानकारियाँ दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई हैं। अब पुलिस इस मामले की अलग से जांच कर रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा